धौलपुर. 22 मई 2022: बाड़ी उपखंड के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 40 से 50 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत आँगई में आम मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें आम आदमी को राजनीति व संगठन में भागीदारी पर जोर दिया गया।
धौलपुर समन्वयक देवेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली व पंजाब के कार्यो को विस्तार से बताते हुए कहा कि पार्टी पूर्ण रूप शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में क्रांतिकारी बदलाव के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का पूरे दुनिया में नाम हो रहा है और राजस्थान अव्यवस्थाओ में अव्वल है।
आम आदमी गरीब हो रहा है और नेता तिजोरियों को भर रहे है। जनता के पैसों को लूटकर उसे गरीब व मजबूर बनाने का काम बीजेपी व कांग्रेस के नेता ही कर रहे है। आप अब गरीब व युवाओं को नेता बनाएंगी और भ्रष्ट व्यवस्था को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।
मीटिंग में विधानसभा कोर्डिनेटर प्रभारी हजारीलाल , शिवराम गोस्वामी, महेश, वहीद खान, महेश शर्मा, रामदीन कुशवाहा, राजवीर कुशवाह आदि लोगों द्वारा गांव के लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया गया। कुछ लोगों को आंगई का कोर्डिनेटर प्रभारी बनाया गया। जिसमें बने सिंह जाटव जिंदापुरा, राघव मंगल आंगई, लक्ष्मी मीणा खोकला को कोर्डिनेटर प्रभारी बनाया गया तथा लोगों ने आम आदमी पार्टी में बढ़-चढ़कर सदस्यता ग्रहण की।