Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»जनसमस्या

    5 साल तक के बच्‍चों की कोरोना वैक्‍सीन के लिए फाइजर और बायोएनटेक ने किया आवेदन

    ShagunBy ShagunFebruary 2, 2022 जनसमस्या No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 752

    वाशिंगटन 02 फरवरी 2022। अमेरिकी नियामकों ने दवा निर्माता कंपनियों फाइजर और बायोएनटेक से छह महीने से पांच साल तक के बच्चों के लिए उनकी कोविड-19 वैक्‍सीन की दो डोज के आपातकालीन उपयोग के लिए आवेदन करने को कहा है। जबकि तीन डोज वाले टीके पर आंकड़े का इंतजार किया जा रहा है। इस कदम का मकसद जल्‍द से जल्‍द फरवरी के अंत तक उनके लिए वैक्‍सीन का रास्ता साफ करना है।
    फाइजर और बायोएनटेक ने अपने बयान में कहा यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्‍ट्रेशन (एफडीए) की ओर से किए गए आग्रह के बाद कंपनियों ने 6 महीने से लेकर 5 साल तक के बच्‍चों के लिए बनी फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्‍सीन के आपात प्रयोग के लिए आवेदन किया गया है।
    अगर इस वैक्‍सीन को मंजूरी मिलती है तो यह पांच साल तक के बच्‍चों को दी जाने वाली दुनिया की पहली वैक्‍सीन बन जाएगी। फाइजर के चेयरमैन और सीईओ अल्‍बर्ट बूर्ला ने कहा है कि पांच साल से कम उम्र के बच्‍चों का जैसे ही अस्‍पतालों में भर्ती होना बढ़ रहा है, वैसे ही हमारा लक्ष्‍य भविष्‍य के कोरोना वेरिएंट को लेकर तैयार रहने और पैरेंट्स को कोरोना वायरस से बच्‍चों को बचाने के विकल्‍प मुहैया कराना है।
    फाइजर और बायोएनटेक ने कहा है कि उन्‍हें कुछ ही दिनों में इस सबमिशन प्रक्रिया के पूरे होने की उम्‍मीद है। फाइजर के शुरुआती आंकड़ों से पता चला है कि टीका-जो छोटे बच्चों को वयस्कों के टीके की तुलना के हिसाब से दसवें हिस्से में दिया जाता है-सुरक्षित हैं और एक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा करता है। हालांकि पिछले साल फाइजर ने घोषणा की थी कि दो डोज वाला टीका दो से पांच साल के बच्चों में कोविड-19 को रोकने में कम प्रभावी साबित हुआ, और नियामकों ने कंपनी को इस विश्वास पर अध्ययन में तीसरी खुराक जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया कि एक और खुराक वयस्कों में बूस्टर खुराक की तरह प्रभावशीलता को बढ़ाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन कंपनी को फरवरी में संभावित अनुमोदन के लिए दो-खुराक के आंकड़ों के आधार पर अपना आवेदन जमा करने के लिए प्रेरित कर रहा है और फिर तीसरी खुराक के अध्ययन से आंकड़े प्राप्त होने के बाद अतिरिक्त प्राधिकरण के लिए फिर आवेदन करने कहा जा रहा है। तीसरी डोज के अध्ययन के आंकड़े मार्च तक आने अपेक्षित हैं।

    COVID-19 कोरोना वेरिएंट कोविड-19 वैक्‍सीन फाइजर बायोएनटेक
    Shagun

    Keep Reading

    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A tree fell in front of a temple and then ended up behind it—even AI is baffled; it’s hard to tell whether the viral video is real or fake!

    पेड़ मंदिर के सामने गिरा फिर खुद मंदिर के पीछे जा गिरा, AI भी हैरान, वायरल वीडियो असली या नकली कहना मुश्किल !

    November 11, 2026
    Arjun Rampal will peel back the layers of suspense in ‘The Blind Game’!

    ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

    November 11, 2026
    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    November 11, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading