अगर हम खाना न खाएं तो क्या होगा, बेशक हमारे शरीर की एनर्जी चली जाएगी और हम बीमार हो सकते हैं। उपवास रखने पर भी शाम तक आप काफी लो फील करने लगते हैं। हालांकि अमरीका के एक कपल का दावा है कि उसने 9 सालों से कुछ नहीं खाया है। कभी कबार स्वाद के लिए कुछ खा पी लेने के मौकों को छोडत्रकर वह निराहार ही रहे हैं। इस कपल का कहना है कि उन्हें कुछ खाने की जरूरत भी महससू नहीं होती। उनका दावा है कि वे अपने पोषण के लिए यूनिवर्स की एनर्जी का इस्तेमाल करते हैं।
34 साल की कैमिला कैस्टेलो और उनके पति, 36 साल के अकाही रिकार्डें कैलिफोर्निया में रहते हैं। वे इक्वेडोर आते-जाते रहते हैं। इस मियां-बीवी का दावा है कि उन्होंने 2008 के बाद कुछ नहीं खाया है। पिछले तीन साल से उन्होंने अनाज का एक दाना नही चखा। अब वे कभी-कभार कुछ खा-पी लेते हैं।
इतना ही नहीं, कैमिला का दावा है कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी कुछ नहीं खाया था, हालांकि ऐसे समय में गर्भस्थ शिशु के पोशण के लिए ज्यादा खाने की जरूरत होती है। इसके बावजूद कैमिला ने सामान्य से ज्यादा स्वस्थ शिशु को जनम दिया था। इस कपल का दावा है कि उसे अपने सांसों से ही पर्याप्त एनर्जी और पोषण मिल जाता है। यह पद्धति बे्रथरियनिज्म कहलाती है। इसका पालन करने वाले लोग ब्रेथरियन कहलाते हैं।







