‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में लखनऊ पहुंचे सितारे, रूमी गेट पर की तांगे की सवारी
लखनऊ: फिल्म अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। दोनों कलाकार अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे हुए हैं।
सीएम आवास पर हुई मुलाकात
मुलाकात सीएम के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर हुई। इस दौरान फिल्म और लखनऊ से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई।
ऐतिहासिक रूमी गेट पर तांगे की सवारी
दोनों सितारों ने शहर के ऐतिहासिक रूमी गेट पर तांगे की सवारी भी की, जिससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्मस्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 14 अगस्त को रिलीज हो रही ‘बंटवारा 1947’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। सनी और प्रीति की लखनऊ यात्रा ने फिल्म के प्रमोशन को और रौनक दे दी है।







