Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    ShagunBy ShagunAugust 17, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1

    जबरिया भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसान चौपाल का आयोजन

    लखनऊ : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बगल के गांव की ज़मीनों के जबरिया भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में अम्बेडकर प्रतिमा के पास किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपस्थित किसानों और मज़दूरों ने एक स्वर में कहा कि हम अपनी एक इंच ज़मीन किसी भी परियोजना के नाम पर कॉर्पोरेट को लूटने नहीं देंगे। हमारी जमीनें हमारे जीवन जीने का आधार हैं, इसी ज़मीनों के भरोसे सदियों से हम अपने परिवार का भरण पोषण करते आए हैं।

    यह ज़मीन हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और हमको इनसे अलग नहीं किया जा सकता। चौपाल में शामिल लोग ज़मीन हमारी आपकी नहीं किसी के बाप की, ज़मीन हमारी कानून तुम्हारा नहीं चलेगा, ज़मीन लुटेरे कॉर्पोरेट वापस जाओ, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर मुर्दाबाद, कौन बनाता हिंदुस्तान भारत के मज़दूर किसान आदि नारे लगा रहे थे।

    किसी भी परियोजना के लिए यहां का किसान अपनी ज़मीन नहीं देगा

    किसान चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव ने कहा कि यूपीडा व शासन द्वारा बार बार अखबार और मीडिया के माध्यम से यह प्रकाशित कराना कि 24 गांव की 1152 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा जैसी खबरों से किसान परेशान हो रहे हैं और भय का वातावरण बन रहा है। इस मानसिक तनाव की स्थिति में शासन को भूमि अधिग्रहण कानून का पालन करना चाहिए और इस तरह की किसी भी परियोजना के लिए यहां का किसान अपनी ज़मीन नहीं देगा।

    सामाजिक कार्यकर्ता राज शेखर ने चौपाल में कहा कि गोखवल और आस पास के कई गांव में पट्टाधारी किसानों की ज़मीन एक्सप्रेसवे के लिए छीन ली गई और बदले में उन्हें कोई मुआवज़ा नहीं दिया गया और अब दोबारा ज़मीन कब्जाने की साजिश जनता के लिए विनाशकारी साबित होगी इसलिए सरकार को तुरंत ये फैसला वापस लेना चाहिए।

    बता दें कि चौपाल में महेंद्र प्रताप, दिनेश कुमार (भूतपूर्व प्रधान), रमेश कुमार, जोखू राम (बीडीसी), अखिलेश कुमार, रामकली देवी, संपत्ति देवी, शीला देवी, उर्मिला देवी, चंद्रेश कुमार, रामचेत आदि शामिल रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    Two separate events in Lucknow on the 80th Independence Day; a message of patriotism and unity.

    लखनऊ में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दो अलग-अलग आयोजन, देशभक्ति और एकता का संदेश

    2378 women set a world record by dancing together to Sawan songs.

    2378 महिलाओं ने एक साथ सावन गीतों पर थिरककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    August 17, 2026
    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    August 17, 2026
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading