गाजीपुर, 11 नवम्बर। भाई दूज के अवसर पर मजदूरों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें मिठाई व उपहार भी दिये गये। टाईल्स फिंटिंग के ठेकेदार मन्नु विश्वकर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति मजदूरों को पशुवत समझता है, जबकि ऊंची विल्डिंगों में मजदूरों का ही पसीना लगा होता है। इस कारण उनका सम्मान करना आवश्यक है। यही सोचकर पिछले छह सालों से सम्मान करते आ रहे हैं।
ब्रदीचंद पोखरा के एक निजी होटल में हुए सम्मान समारोह में भाजपा यूवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हर्षित सिंह ने कहा कि मन्नू द्वारा किया जा रहा यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। इससे दूसरों को भी सीख लेनी चाहिए। भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य शिवम राय ने कहा कि मजदूर ही समाज के रीढ़ हैं। इनके बिना एक कदम काम नहीं हो सकता। इस कारण इनका सम्मान बहुत जरूरी है।
इस कार्यक्रम में सौ से अधिक मजदूरों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में श्रीबंशीबाल गोपाल महाविद्यालय सगरा के मैनेजर अमित यादव, संतोष यादव आदि ने अपने-अपने विचार रखे। सम्मानित होने वाले मजदूर एवं टाइल्स मिस्त्री में मनोज प्रजापति, शुभम श्रीवास्तव, कृष्णा कश्यप, अजीत, अंगद, रामू, काजू, परदेशी, विजय, संजय, नागेंद्र, अवधेश, धर्मेंद, सतीश आदि के नाम प्रमुख रहे।







