Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    यूपी के आयुष्मान अस्पतालों के आईसीयू का होगा ‘रियलिटी चेक’: योगी सरकार ने शुरू कराया विशेष ऑडिट, 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

    ShagunBy ShagunNovember 23, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    'Reality check' for ICUs in UP's Ayushman-empanelled hospitals: Yogi government initiates a special audit, seeks report by November 30.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 11

    केंद्र की नई गाइडलाइन पर परखी जाएंगी सुविधाएं; वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और डॉक्टरों की उपलब्धता की होगी जांच, अनावश्यक भर्ती और फर्जी क्लेम पर कसेगी नकेल

    लखनऊ: आयुष्मान कार्ड धारकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाया है। योजना में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) की वास्तविक स्थिति परखने के लिए विशेष ऑडिट शुरू किया गया है। स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) ने इसके लिए ऑडिट एजेंसियों को विस्तृत चेकलिस्ट जारी कर 30 नवंबर तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।'Reality check' for ICUs in UP's Ayushman-empanelled hospitals: Yogi government initiates a special audit, seeks report by November 30.

    केंद्र की 2026 गाइडलाइन और तीन स्तरों पर जांच

    साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) की वर्ष 2026 की नई गाइडलाइन के मानकों के आधार पर अस्पतालों की समीक्षा की जा रही है। इसके तहत मरीज की गंभीरता के अनुसार आईसीयू को तीन श्रेणियों में बांटा गया है:

    लेवल-1 आईसीयू: किसी एक अंग की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर शुरुआती उपचार और सामान्य निगरानी वाले मरीजों के लिए।

    लेवल-2 आईसीयू: दो या अधिक अंगों के प्रभावित होने पर लगातार सक्रिय चिकित्सा सहायता और उन्नत निगरानी के लिए।

    लेवल-3 आईसीयू: मल्टी-ऑर्गन फेल्योर जैसे अति-गंभीर मरीजों के लिए, जहां अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की चौबीसों घंटे जरूरत होती है।

    वेंटिलेटर से लेकर ब्लड बैंक तक की होगी पड़ताल

    ऑडिट एजेंसियां चेकलिस्ट के आधार पर प्रत्येक बेड के लिए निर्धारित स्थान, वेंटिलेटर, मल्टीपैरामीटर मॉनिटर, ऑक्सीजन व सक्शन सुविधा और संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था की जांच करेंगी। इसके साथ ही डॉक्टरों की योग्यता, मरीजों के अनुपात में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ, लैब, ब्लड बैंक और एंबुलेंस सेवाओं का भी आकलन होगा।

    फर्जीवाड़े पर लगेगा अंकुश

    इस विशेष समीक्षा से यह सुनिश्चित होगा कि अस्पताल जिस स्तर के आईसीयू का दावा कर रहे हैं, वहां उसी अनुरूप संसाधन मौजूद हों। इससे गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिलने के साथ-साथ अनावश्यक आईसीयू भर्ती और फर्जी क्लेम बुकिंग जैसी अनियमितताओं पर भी प्रभावी रोक लगेगी।

    Shagun

    Keep Reading

    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    Statewide campaign to be launched for the rights and safety of journalists; Zubair Ahmed appointed state president, Tausif Hussain entrusted with the role of secretary.

    पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान: ज़ुबैर अहमद बने प्रदेश अध्यक्ष, तौसीफ हुसैन को सचिव की कमान

    लखनऊ जिला जेल में बंदी की मौत का मामला: लापरवाही पर गिरी गाज, जेल वार्डर निलंबित; तीन हेड वार्डरों पर भी शिकंजा

    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    A confluence of mystery, valor, and remarkable architecture: The 'Garhkundar Fort'—pride of Bundelkhand.

    रहस्य, शौर्य और अद्भुत स्थापत्य का संगम: बुंदेलखंड की शान ‘गढ़कुंडार का किला’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Manoj Bajpayee gives a sharp retort to trolls, stands up for artists

    मनोज बाजपेयी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कलाकारों के पक्ष में खड़े हुए

    November 23, 2026
    4,582 students received degrees and 66 were awarded gold medals at the REVA University convocation ceremony.

    REVA यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 4,582 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 66 को गोल्ड मेडल

    November 23, 2026
    'Reality check' for ICUs in UP's Ayushman-empanelled hospitals: Yogi government initiates a special audit, seeks report by November 30.

    यूपी के आयुष्मान अस्पतालों के आईसीयू का होगा ‘रियलिटी चेक’: योगी सरकार ने शुरू कराया विशेष ऑडिट, 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

    November 23, 2026
    Beverages will be chilled in just 1 to 4 minutes: Godrej introduces advanced 'InstaCool' solution

    महज 1 से 4 मिनट में चिल्ड होंगे पेय पदार्थ: गोदरेज ने पेश किया आधुनिक ‘इंस्टाकूल’ समाधान

    November 23, 2026
    ‘The White Truth’ will uncover the secrets hidden behind the crime.

    ‘सफेद सच’ खोलेगी जुर्म के पीछे छिपे राज़

    November 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading