- स्कूल में उपलब्ध होंगी विश्वस्तरीय शिक्षा और एक्टिविटी सुविधाएं
- मुंबई का के.ए. एजु-एसोसिएट्सश् शिक्षा-सलाहकार होगा
- स्कूल के मैनेजमेंट में जाने-माने शिक्षाविद और उद्योगपति
इंदौर 10 नवंबर। इंदौर में एक नया विश्वस्तरीय द फीनिक्स स्कूल शुरू हो रहा है। ये नया शिक्षा संस्थान शिक्षण के क्षेत्र में दुनिया की नवीनतम कार्यप्रणाली और नई शिक्षा पद्दति के साथ संचालित होगा। ये स्कूल मुंबई के के.ए. एजु-एसोसिएट्स की शिक्षा-सलाह के साथ कार्य करेगा। द फीनिक्स स्कूल में ग्रेड-1 से 10 तक के लिए कक्षाएं होंगी। ये को-एजुकेशन वाला आवासीय स्कूल जल्द ही शुरू होगा। देश के सबसे पुराने सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध इस स्कूल में दुनिया की विख्यात शिक्षा प्रणालियों से शिक्षा देने का इंतजाम किया गया है। यहाँ के अनुभवी और शिक्षित टीचर्स हर बच्चे की प्रतिभा और उसकी खेल रूचि को पहचानने की क्षमता रखते हैं।

द फीनिक्स स्कूल का कैम्पस विशाल 7 एकड़ में फैला हुआ है। इसके प्रभावशाली क्लास रूम बच्चों को बांधकर रखेंगे। इस स्कूल की प्रमुख क्षमताओं में शिक्षा के दौरान छात्रों को विभिन्न तरह की एक्टिविटी में व्यस्त रखना भी है, जो कि सम्पूर्ण शिक्षा के लिए बहुत जरुरी माना जाता है। द फीनिक्स स्कूल की शिक्षा का आधार एक्टिविटी पर आधारित होने के साथ प्रयोगात्मक, प्रभावात्मक, जानकारी परक, विशिष्ट रूप से निर्मित प्रोजेक्ट पर आधारित शिक्षा, छात्रों की समझ की परख के साथ छात्रों को उसकी शिक्षा की समझ की पहचान करवाना है। क्रिकेट, फुटबॉल, स्केटिंग, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, मार्शल आर्ट्स, क्रिएटिव आर्ट्स, डांस, म्यूजिक, परफार्मिंग आर्ट्स, थिएटर आर्ट्स, गार्डनिंग, शतरंज जैसी कई एक्टिविटी स्कूल परिसर में उपलब्ध होंगी।






