लखनऊ 21 नवंबर। मनकामेश्वर मठ मंदिर घाट उपवन में मंगलवार को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत श्रीमहंत देव्यागिरि ने कतकी मेले के दुकानदारों और ग्राहकों को संकल्प करवाया। लोगों ने शपथ ली कि वह आगामी 26 नवम्बर को शत प्रतिशत मतदान करेंगे। इस मौके पर लोगों ने लिखित शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी किये। श्रीमहंत देव्यागिरि ने कहा कि जो मतदान का नैतिक दायित्व अदा करता है वहीं शिकायत का भी हक रखता है। उन्होंने कहा कि जब शतप्रतिशत मतदान होगा तो ऐसा प्रतिनिधि जीतेगा जो बहुसंख्य का प्रतिनिधित्व करेगा। श्रीमहंत दिव्यागिरि की प्रेरणा से कतकी मेले में आए खुर्जा के हस्तशिल्पियों ने कहाकि वह खुर्जा में जाकर वोट जरूर करेंगे। दूसरी ओर कतकी मेले के दोरान मतदाता जागरुकता के गाने भी बजाए गए। Pic: Azam Husain








