Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    हमें अपने को सबके साथ प्रेम के बंधन में बंधकर चलना होगा

    By November 24, 2017Updated:November 24, 2017 Spirituality No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 671

    दुष्ट की दुष्टता में भी प्रेम को निहारने की साधना करनी चाहिए

    यदि जीवन की ऊंचाईयों को नापना है तो उपवन में खिले फूलों को देखना चाहिए, जो खिलता है दूसरों को सुख देने के लिए और स्वयं मुरझाने के लिए…! साधू की साधुता में ही प्रेम नहीं देखना चाहिए बल्कि दुष्ट की दुष्टता में भी प्रेम को निहारने की साधना करनी चाहिए। जब तक बंदा और खुदा के बीच खुदी का पर्दा है तब तक खुदा का दीदार नहीं होता। स्वार्थ के संपुट में बंद प्रेम महज प्रेमाभास है। प्रेम ऊपर चढे तो भक्ति है और नीचे गिरे आसक्ति।

    प्रेम रागात्मक है वासनात्मक नहीं। हमारा सारा प्रेम शुभ के लिए होना चाहिए। हमें व्यक्ति से प्रेम नही करना चाहिए, उसमें निहित आत्मा से प्रेम करना चाहिए … परमात्मा को धर्मालयों में बंद नही करना चाहिए उसे सर्वत्र प्रेम के रुप में खिलने देना चाहिए…प्रेम निश्चल होना चाहिए चाहे सांसारिक प्रेम हो या परमार्थिक प्रेम। प्रेम में प्रतिदान की तनिक भी गुंजाइश नहीं है। प्रेम-प्रेम के लिए होना चाहिए। यह भाव भी नही होना चाहिए कि हम प्रेम कर रहें हैं। प्रेम में केवल देना ही देना है, लेना कुछ भी नही …!

    अहंकार वह बाधक तत्व है, जो दैवी प्रेम को मनुष्य के अंदर उतरने ही नही देता। सूर्य प्रेमवश जीवनदायिनी किरणें विसर्जित करता है। मेघ भेद-भाव के बगैर सभी के खेतों मे बरसता है। नदी प्यास मिटाने को निरंतर बहती रहती है। वृक्ष फल लुटाने के लिए झुक जाते हैं। हवा जीवन देने के लिए बहती ही रहती है। इस प्रेम के बदले में वह हमसे कुछ नही चाहते परन्तु हम कृतध्नी लोग भ्रांत सुख की खोज में निर्ममता से इन सबका दोहन करते रहते हैं। इस संकट से बचने के लिए हमें अपने को सबके साथ प्रेम के बंधन में बंधकर चलना होगा अन्यथा हमारा ही अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा । यही दैवीय प्रेम का सार है ….!

    Keep Reading

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    An Exemplar of Tolerance: The Unique Encounter Between Saint Dadu and the Daroga

    सहनशीलता की मिसाल: संत और दरोगा की अनोखी मुलाकात

    Meerut's Raj-Rajeshwari

    राजराजेश्वरी मन्दिर की शंकराचार्य ने की थी प्राण-प्रतिष्ठा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    June 28, 2026
    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    June 28, 2026
    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading