Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    प्रकृति का शोषण और इसके प्रति लापरवाह हम!

    By November 27, 2017Updated:November 27, 2017 ब्लॉग No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 702
    जीके चक्रवर्ती
    आज वर्त्तमान समय में आधुनिकता के चलते अँधा धुंध आधुनिक संसाधनों के उपयोग के कारण दुनिया भर में बढ़ते प्रदूषण पर वैज्ञानिको के अलावा समाज के जिम्मेदार लोगों द्वारा समय समय पर  चिंताएँ व्यक्त की जाती रही हैं। समाज में भौतिक संसाधनों से लेकर तरह -तरह के सुखों की चाहत ने प्रगतिशीलता एवं आधुनिकता के नाम पर प्रकृति का जमकर दोहन किया और आगे भी करते चले जा रहे हैं प्रकृति केे इस शोषण के बिना रुके या इसका कोई कारगर उपाय ढूंढे बिना इसका समाधान खोजना अंधेरे में सुई खोजने जैसा काम है। नित्य प्रतिदिन हम अपने नये- नये आविष्कारों एवं जंगलो की अवैध कटान के कारण प्रकृति का संतुलन असाधारण रूप से बिगाड़ते चले जा रहे हैं।
     जहाँ एक तरफ जंगल नष्ट होते जा रहे हैं वही दूसरी तरफ हरे-भरे वनों का भी अभाव होता चला जा रहा है, आकाश में जमी ओजोन पर्त में होल हो जाने से पूरे विश्व के वातावरण एवं जलवायु परिवर्तन के कारण वायु मंडल का तापमन बढ़ते चले जाने से न जाने कितनी ही नदियां अब तक सूख गईं और शेष सूखती चली जा रहीं हैं। दूसरी तरफ धुआं उगलने वाली गाड़ियों, के चलने एवं कृषि में काम आने वाले तरह तरह की यांत्रिक उपकरणों का प्रयोग एवं खेत की उपज बढ़ाने के लिए रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग की अधिकता के कारण ऐसे पौधे और कीड़े मकोड़ों की अधिकता बढ़ती चली जा रही है जो फसलों को हानि पहुँचाया करते हैं।

    हमारे देश के अलावा दुनिया भर के अन्य देश प्रति वर्ष किसी अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भाग लेने अपने किसी प्रतिनिधियों को भेजकर प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करने के अलावा जमीनी स्तर पर कुछ भी करते दिखाई नहीं देते हैं हम केवल अपनी धरती ही नहीं अंतरिक्ष तक को भी प्रदूषित करते चले जा रहे हैं। अभी पिछले ही दिनों दिल्ली एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में छाए धुएं से होने वाले प्रदूषण के कारण वहां के स्कूल कालेजो तक को बंद करना पडा था। पूरे देश भर में बढ़ते प्रदूषण के आंकड़े भयावह स्थिति को दर्शाते हैं देश में जगह- जगह हरियाली बनाए रखने के उद्देश्य से समान वर्षा जल संचयन के लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण यानी एनजीटी के आदेश को क्रियान्वित करने के उद्देश्य से अभी तक किये गए तमामो उपाय अनुपयोगी ही साबित हुए हैं।

    विश्व भर में इस बात को स्वीकार किया जा चुका है कि भारतीय जीवनशैली ही प्राकृतिक विनाश से होने वाले भयावह माहौल से हमें बाहर निकाल सकती है, लेकिन वर्त्तमान समय में हम भारतीय लोग ही स्वमं भौतिकता वादी आचरण अपना कर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में विनाश की दिशा पकड़ चुके हैं। प्रति वर्ष करोड़ों पौधारोपण के बावजूद हमारे यहाँ वृक्षों की संख्या लगातार घटती चली जा रही है, नदियों की गहराई बढ़ने एवं सफाई करने जैसी योजनाएं नाजायज तरीके से धनउपार्जन का प्रमुख माध्यम बन गये है और हम देशी एवं विदेशी ‘विशेषज्ञों’ को मोटी रकम देकर इस स्थिति से निपटने के लिए उनसे उपाय बताने की अपेक्षा से उन्हें इसका दायित्व सौंपकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते है।

    देश की राजधानी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में होने वाले प्रदूषण का मुख कारण हरियाणा और पंजाब के किसानों द्वारा धान की फसल के अवशेष यानी पराली जलाने को कारण बताया गया। दूसरी तरफ गन्ने की फसल कटने के बाद उस खेत से अधिक उपज प्राप्त करने के नीयत से उसके ठूंठों को जलाने का प्रचलन है। जब भी कोई चीज जलेगा उससे धुआं अवश्य उठेगा और आकाश में नमी होने से वायु प्रवाह न होने के कारण वह आसपास के क्षेत्र में ही छाया रहेगा जो जोकि साँस लेने में कठिनाई पैदा करेगा साथ ही साथ दाम जैसी कई बीमारियों का कारण बनेगा।

    खेतों में अन्न उत्पन्न करना हमारी मूलभुत आवश्यकता में से एक है। जिस कारण अन्न उत्पादन करना हम बंद नहीं कर सकते हैं। पहले अन्न के पौधों को हम भूसे के रूप में पशुओं के आहार के रूप में या छप्पर रखने के लिए इस्तेमाल करते थे एवं इसी प्रकार के अन्य घरेलू काम में भी इसका उपयोग हम करते आ रहे थे। यांत्रिक कृषि के कारण पशु आहार के रूप में उनकी उपयोगिता आज वर्त्तमान समय में कम ही है।

    ऐसे में उसे जलाने के अलावा अन्य विकल्प ही क्या बचता है? इस प्रकार की समस्या की विकरालता को देखते हुए देश के कुछएक किसानों द्वारा खेती के परंपरागत तरीकों को अपनाकर उन्होंने एक उदाहरण स्वरुप हमारे सामने पेश किया है  इसका अनुसरण कर अपनाना संभवत: बहुत ही उपयुक्त समाधान होगा क्योंकि अब

    ट्रेक्टरों से खेती जोतने का काम लिए जाने के कारण बैलों के बछड़ों का उपयोग न रह जाने के कारण उसे छुट्टा छोड़ देते हैं जिससे ये छुट्टा पशु खेत में खड़ी फसलों को चर डालते हैं या फिर आस पास के शहरों के सड़कों पर घूमते हुए दुर्घटनाओं का कारण बनते रहते हैं।

    ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए किये जाने वाले सरकारी उपाय अनुपयोगी ही सिद्ध हुए हैं। यदि देश के किसान परंपरागत कृषि को बढ़ावा देते हुए बिना रासायनिक उर्वरोकों के इस्तेमाल किये ही अन्न उत्पादन करने की प्राचीन पद्धति को संरक्षित रखने के लिए प्रयास रत रहे तो सबसे अच्छा ही होगा, हरित क्रांति के नाम पर अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों, हानिकारक कीटनाशकों, हाइब्रिड बीजों, अत्याधिक भूजल उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति कम होने से उत्पादन में अंतर अवश्य पड़ेगा इसके साथ ही साथ भूजल का स्तर एवं मानव स्वास्थ्य में निरंतर गिरावट दिनों दिन बढ़ाती चली जाने के अलावा कृषि पर आने वाली बढ़ती लागत, बाजार पर निर्भरता और आधुनिकता के नाम पर सरकारी कृषि नीतियों के कारण देश के किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं।

    Keep Reading

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading