लखनऊ 27 नवंबर। मौलाना मौहम्मद हुसैन हुसैनी ने शिया समुदाय की तरफ से रोहित सरदाना के सर पर 1 करोड़ का इनाम घोषित किया, उन्होंने कहा की पैग़म्बर साहब की पुत्री और उनकी पत्नी की शान में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल का प्रयोग बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
क्या था मामला:
बताया जाता है रोहित सरदाना ने एक ट्वीट के माध्यम से पेगम्बर मौहम्मद साहब स.अ. की पुत्री और उनकी पत्नी की शान में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था जिसका ‘मजलिसए ओलमाए हिंद’ के सभी प्रांतीय सदस्य ने उस ट्वीट की भरसक निंदा की है।
मजलिसए ओलमाए हिंद के महासचिव मौलाना सैयद कलबे जवाद नकवी ने कहा कि शियों ने कभी कोई ऐसी फिल्म या डॉक्युमेंटरी नहीं बनायी जो किसी धर्म के पवित्र हस्तियों का अपमान करे। हम हमेशा ऐसे तत्वों के खिलाफ रहे हैं जो धार्मिक हस्तियों के चरित्र को आहत करने की कोशिश करते हैं, चाहे वह किसी भी धर्म या इस समुद्वाय से संबंघ रखते हों,ऐसी तमाम चीजें जो सामने आती है जिनमें घार्मिक हस्तियों का अपमान किया गया हों उसका इस्लाम से कोई संबंघ नही है।
देखें वीडियो में:
https://www.youtube.com/watch?v=4v7tThYKdhg
आजतक के एंकर रोहित सरदाना के ख़िलाफ़ हज़रतगंज कोतवाली में एफ़आईआर दर्ज कराने पहुंचे शिया समुदाय के लोग।

देखें पिछली खबर:
https://shagunnewsindia.com/pressnote-10975-2/
https://shagunnewsindia.com/picture-gallery-11237-2/






