बीजेपी की संयुक्ता भाटिया की बंपर जीत
लखनऊ 01 दिसम्बर। लखनऊ सीट से मेयर पद प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया (बीजेपी) ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है चारों ओर ढोल नगाड़ों की धूम बज रही है यह लखनऊ के इतिहास में ऐसा पहला मौका है जब नगर निगम की कमान किसी महिला को मिली है।
1320 बूथों पर करीब 5 लाख 80 हजार 64 मतों में से बीजेपी की संयुक्ता भाटिया ने 2 लाख 43 हजार 169 वोट हासिल किए। वहीं नगर निगम चुनाव 2017 में सपा की मीरावर्धन दूसरे स्थान पर रहीं। मीरा वर्धन को 1 लाख 58 हजार 974 वोट मिले। इनके अलावा कांग्रेस की प्रेमा अवस्थी 70 हजार 753 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि बसपा की बुलबुल गोदियाल 53 हजार 258 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

कौन से शहर में कौन बना मेयर:
1. आगरा: दिगंबर सिंह धाकड़े (BSP)
2. कानपुर नगर: प्रमिला पांडेय (BJP)
3. झांसी: से रामतीर्थ सिंघल (BJP)
4. वाराणसी: मृदुला जयसवाल (BJP)
5. इलाहाबाद: अभिलाषा गुप्ता नंदी (BJP)
6. गोरखपुर: सीताराम जायसवाल (BJP)
7. लखनऊ: संयुक्ता भाटिया (BJP)
8. मथुरा: वृंदावन: डॉ मुकेश आर्य (BJP)
9. फिरोजाबाद: नूतन राठौर (BJP)
10 गाजियाबाद: आशा शर्मा (BJP)
11. सहारनपुर: संजीव वालिया (BJP)
12. मेरठ: सुनीता वर्मा (BSP)
13. बरेली: उमेश गौतम (BJP)
14. मुरादाबाद: विनोद अग्रवाल (BJP)
15. अलीगढ़: फुरकान (BSP)
16. अयोध्या: ऋषिकेश उपाध्याय (BJP)







