Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बॉलीवुड

    शशि कपूर को याद करते- करते इमोशनल हो गए अमिताभ बच्चन

    By December 5, 2017 बॉलीवुड No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 599

    मुंबई 05 दिसम्बर। शशि कपूर का जाना बिग बी को बहुत इमोशनल कर गया, उन्होंने जब दिवंगत अभिनेता शशि कपूर से जुड़ी यादों को ताजा किया तो उनका गला भर आया शशि कपूर ही उनके एक ऐसे जोड़ीदार थे जिन्होंने उनके साथ कई सफल फिल्मे की जिसमे सुहाग और दीवार परवरिश, शान, काला पत्थर, कभी-कभी, रोटी कपड़ा और मकान, नमक हलाल जैसी सबसे ज्यादा सफल फिल्मे थी। शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद 79 साल की उम्र में निधन हो गया।

    बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, “एक कैप्शन में पढ़ा – पृथ्वी राज कपूर के बेटे, राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर आगामी फिल्म से बॉलीवुड में आगाज करने जा रहे हैं। यह पढ़कर मेरे मन में दुविधा पैदा हुई, मैंने अपने आप से कहा कि इनके जैसे लोगों के इर्द-गिर्द होने पर मेरे लिए बॉलीवुड में टिके रहने की संभावना बिल्कुल नहीं है।”

    अमिताभ ने कहा कि साल 1969 में जब वह हिंदी फिल्म उद्योग से परिचित हो रहे थे, तो एक सामाजिक समारोह में उनकी मुलाकात शशि कपूर से हुई।

    अमिताभ ने लिखा, “शशि कपूर ! कहकर अपना परिचय देते हुए उन्होंने अपना गर्माहट भरा नरम हाथ बढ़ाया। उनके चेहरे पर मुस्कान और आंखों में चमक थी। उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं थी। हर कोई उन्हें जानता था, लेकिन यह उनकी विनम्रता थी।”

    उन्होंने लिखा, “जब उन्होंने बात की तो उनकी आवाज में सज्जनता, शरारतपन और सौम्यता थी।”

    अमिताभ (75) की बेटी श्वेता की शादी रितु नंदा के बेटे व राज कपूर के नाती निखिल नंदा से हुई है।

    अमिताभ ने लिखा कि शशि बीमार चल रहे थे। अपनी प्रिय पत्नी जेनिफर के गुजर जाने के बाद वह कहीं न कहीं अकेला महसूस करते थे। इससे पहले कई बार अस्पताल में उनके भर्ती होने के दौरान मैं कई बार उन्हें देखने गया।

    अभिनेता ने कहा कि इसके बाद वह फिर दोबारा उन्हें नहीं देखने गए।

    अभिनेता ने लिखा, “लेकिन मैं दोबारा उन्हें देखने नहीं गया। मैं जा भी नहीं सकता था। मैं कभी भी अपने इस खूबसूरत दोस्त और ‘समधी’ को उस अवस्था में नहीं देखना चाहता था, जिस अवस्था में मैंने उन्हें अस्पताल में देखा था और मैंने उन्हें आज भी नहीं देखा ..जब उन्होंने (शशि के संबंधियों ने) मुझे सूचित किया कि वे चल बसे हैं।”

    दोनों अभिनेताओं ने ‘सुहाग’, ‘दीवार’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘सिलसिला’, ‘नमक हलाल’ और ‘कभी-कभी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। अमिताभ ने कहा कि शशि कपूर प्यार से उन्हें ‘बबुआ’ बुलाते थे।

    अभिनेता ने लिखा, “और उनके निधन के साथ ही मेरे और उनके जीवन के कई अविश्वसनीय, बिना पढ़े हुए अध्याय भी चले गए।”

    भारी बारिश में भी अंतिम दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड सितारे

    सुपर स्टार वेटर्न एक्टर शशि कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहाँ कल सोमवार शाम 5:20 मिनट पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया वह 79 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

    शशि कूपर के निधन की खबर आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। भारी बारिश के बीच पूरा कपूर खान और बॉलीवुड के तमाम सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। शशि कपूर के बच्चे संजना कपूर और करण कपूर अमेरिका से भारत पहुंच चुके हैं। अंतिम संस्कार के लिए उनका इंतजार किया जा रहा था। शशि कपूर का पार्थिव शरीर उनके घर जानकी कुटीर पहुंच चुका है।

    Keep Reading

    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    ‘Dulhania Le Jayegi’ enters its third week; holds its ground on screens despite competition from Hollywood films.

    ‘दुल्हनिया ले आएगी’ तीसरे हफ्ते में पहुंची, हॉलीवुड फिल्मों के बीच भी स्क्रीन्स पर कायम

    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Krishna Gautam reveals secrets from the set of the horror film ‘12 O’Clock’

    कृष्णा गौतम ने खोला हॉरर फिल्म ‘12 O’Clock’ सेट का राज

    August 18, 2026
    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    August 18, 2026

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    August 18, 2026
    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    August 18, 2026
    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    August 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading