Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित

    ShagunBy ShagunJune 15, 2017 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 847

    मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम में विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत, चाइनामैन कुलदीप यादव को स्‍थान दिया गया है जबकि ओपनर रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है.

    ऋषभ और कुलदीप दोनों चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्टैंडबाई हैं . एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति का इन दोनों युवा खिलाड़ियों को कमजोर अंतर्राष्ट्रीय टीम के खिलाफ चुनना अच्छा फैसला है. एक और अच्छी बात यह है कि कोच अनिल कुंबले वेस्टइंडीज जाने के लिए सहमत हो गये हैं.हैमस्टिंग सर्जरी के बाद वापसी करने वाले रोहित के मामले में टीम प्रबंधन संभवत: उन्हें लगातार मैचों में नहीं खिलाना चाहता क्योंकि वह पहले ही डेढ़ महीने तक इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं और फिर चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रहे हैं. हर मैच से पहले रोहित, पैट्रिक फरहार्ट से बातचीत करते हुए दिखते हैं जो उनकी कमजोर हैमस्टिंग पर पैनी निगाह लगाए हैं. यह स्पष्ट है कि भारतीय टीम प्रबंधन रोहित को इस टूर्नामेंट में खिलाना चाहता था और फिर उन्हें आराम देना चाहता था ताकि उनके शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़े.

    वेस्टइंडीज के दौरे में टीम इंडिया को पांच वनडे और एक टी 20 मैच खेलना है. टीम में अधिकतर वही खिलाड़ी शामिल हैं जो इस समय इंग्‍लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी खेल रहे हैं. गौरतलब है कि ऋषभ पंत और कुलदीप यादव ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से हर किसी का ध्‍यान आकर्षित किया था. इन दोनों खिलाड़ि‍यों को चयनसमिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद भी बेहद खास बता चुके हैं.बीसीसीआई से मिली जानकारी के अनुसार, सीरीज का पहला वनडे 23 जून, दूसरा 25 जून, तीसरा 30 जून, चौथा दो जुलाई और पांचवां वनडे 6 जुलाई को खेला जाना है. सीरीज का एकमात्र टी20 मैच 9 जुलाई को सबीना पार्क में खेला जाएगा.

    पांच वनडे और एक टी20 मैच के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है..
    विराट कोहली , शिखर धवन, ऋषभ पंत, अजक्या रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, आर.अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्‍वर कुमार, कुलदीप यादव और दिनेश कार्तिक.

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow District Age-Group Chess Championship 2026-27 Begins

    लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप 2026-27 शुरू

    Sensational Allegation by BBAU PhD Student: Supervisor Accused of Relentless Mental Harassment and Extortion! Student Demands Change of Supervisor.

    बीबीएयू में पीएचडी छात्र का सनसनीखेज आरोप: सुपरवाइजर पर लगातार मानसिक उत्पीड़न और पैसे वसूली का खेल! सुपरवाइजर बदलने की मांग

    Pawan Launches Sharp Attack on 'Education Mafia': Writes to Yogi, Demanding Strict Action!

    शिक्षा माफियाओं पर पवन का तीखा हमला: योगी को लिखा पत्र, कड़ी कार्रवाई की मांग!

    लखनऊ मंडल ने धमाकेदार शुरुआत की! अंडर-19 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में झांसी को 4-0 से रौंदा

    The Cricket 'Mahakumbh' in Kurukshetra! Aakash Chopra Launches the 'Dream Tennis Cricket League' with a Bang!

    कुरुक्षेत्र में क्रिकेट का महाकुंभ! आकाश चोपड़ा ने किया ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज़

    यूपी में मौसम का बड़ा धमाका! कल 15 मार्च को 35+ जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    April 16, 2026
    Tata Mumbai Marathon 2026: A New History of ‘Giving’ and Change

    मुंबई की दो बड़ी खबरें: टाटा मैराथन ने रचा चैरिटी का रिकॉर्ड, सड़कें बनेंगी निवेश का नया जरिया

    April 16, 2026
    Global Artist Elysia Nicolas's Original Hindi Songs Cross the 100 Million Views Mark in India!

    ग्लोबल आर्टिस्ट Eylsia Nicolas के ओरिजिनल हिंदी गानों ने भारत में पार किया 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा!

    April 16, 2026
    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    April 16, 2026
    The Plight of Noida's Workers: 12 Hours of Bonded Labor for ₹10,000–₹13,000—Protests Now Escalate to Violence

    एक मजदूर का आत्मालाप

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading