नई दिल्ली 21 दिसम्बर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीन खिलाड़ियों को आईसीसी की सालाना सर्वश्रेष्ठ टीम में शामिल किया गया है। कप्तान मिताली राज को आईसीसी की एकदिवसीय टीम में जबकि बाएं हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट को एकदिवसीय के साथ ही टी-20 और हरमनप्रीत कौर को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ आईसीसी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।
आईसीसी ने वर्ष की महिला एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीमों की भी घोषणा की है जिसमें इंग्लैंड की हीथर नाइट को 50 ओवर की टीम का कप्तान बनाया गया, जबकि वेस्टइंडज की स्टेफाने टेलर को 20 ओवर की टीम का कप्तान बनाया गया है। टीमों का चयन खिलाड़ियों के 21 सितंबर 2016 से अब तक के प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
बिष्ट एकमात्र क्रिकेटर हैं जो सालाना एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल हैं। वह एकदिवसीय में 14वीं और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 12वीं रैंकिंग पर बरकरार हैं।
दुनिया की शीर्ष रैंकिंग की टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज टेलर को पहली बार बनाई गई साल की सर्वश्रेष्ठ आईसीसी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान बनाया गया। एकदिवसीय टीम की कमान हीथर नाइट के हाथों में है।
एकदिवसीय टीम में पांच देशों की खिलाड़ी हैं, जिसमें दो ऑस्ट्रेलियाई (मेग लैनिंग और एलिसे पेरी), इंग्लैंड की चार खिलाड़ी (टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट, सारा टेलर और एलेक्स हार्टले), दो भारतीय (मिताली और एकता), न्यूजीलैंड की एक (एमी सैटर्थवेट) और दो दक्षिण अफ्रीकी (डेन वान निकर्क और मारिजाने काप) मौजूद हैं।
दोनो टीमें इस प्रकार हैं
एकदिवसीय टीम (बल्लेबाजी क्रम में) : टैमी ब्यूमोंट, मेग लैनिंग, मिताली राज, एमी सैटर्थवेट, एलिसे पेरी, हीथर नाइट (कप्तान), सारा टेलर (विकेटकीपर), डेन वान निकर्क, मारिजाने काप, एकता बिष्ट और एलेक्स हार्टले।







