Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    मैं छुट्टियां मनाने न्यूजीलैंड जा रहा हूं: राजा कृष्णदेवराय

    By December 28, 2017 मनोरंजन No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 813

    सोनी सब के कलाकारों ने नये साल के मौके पर कहा

    मुंबई 28 दिसम्बर। मानव गोहिल उर्फ सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ के राजा कृष्णदेवराय इस नये साल पर, मैं छुट्टियां मनाने न्यूजीलैंड जा रहा हूं। हमने रोड ट्रिप की योजना बनाई है और खासतौर से इस बात के लिये बेहद उत्साहित हूं क्योंकि यह मेरी बेटी की पहली रोड ट्रिप है। नये साल पर मेरी सबसे अच्छी यादें तब की हैं, जब मैंने हनीमून पर न्यूयाॅर्क में नया साल मनाया था। वह बहुत ही खूबसूरत था क्योंकि उस समय वहां बर्फ गिर रही थी। मैं कामना करता हूं कि 2018 का यह साल उन्नति और सतत् विकास का साल हो। मैं बहुत मेहनत करना चाहता हूं और एक पति, एक पिता और बेटे के रूप में सारी जिम्मेदारियां निभाना चाहता हूं। नये साल पर मेरा संकल्प होगा, हंसते रहो और हंसाते रहो। मैं चाहता हूं कि 2018 में भी एक कलाकार के तौर पर वही काम करता रहूं और मुझे लगता है कि मैं बेहतरीन काम कर रहा हूं।

    प्रियम्वदा कांत उर्फ सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ की शारदा

    हर साल मेरे लिये खास होता है क्योंकि 1 जनवरी को मेरा जन्मदिन आता है। इस साल मैं शूटिंग कर रहा हूं, इसलिये मैं मुंबई में ही इसे मनाऊंगी। जन्मदिन से जुड़ी बचपन की ढेर सारी यादें हैं! दोस्त सालों से सरप्राइजेस देते आ रहे हैं। मेरा ये वक्त हमेशा ही बहुत अच्छा बीता है। चूंकि, नया साल जन्मदिन के साथ आता है, इसलिये यह हमेशा ही खास होता है। इस साल नये साल पर मेरा संकल्प होगा खूब मेहनत करूंगी, खुश रहूंगी और पिछले साल से इस साल और बेहतर इंसान करने की कोशिश करूंगी। हम सबको यह संकल्प लेना चाहिये कि हंसते रहो और हंसाते रहो, खुश रहना सबसे जरूरी होता है। खुश रहने से आप स्वस्थ और तंदरुस्त रहते हैं, तो खूब हंसिये और सबको प्यार दीजिये।

    वंशिका शर्मा उर्फ सोनी सब के ‘आदत से मजबूर’ की सैम-

    अभी तक नये साल के बारे में मैंने कुछ सोचा नहीं है, मैं हमेशा से ही एक ऐसा नया साल चाहती हूं, जिसमें परिवार और दोस्त आस-पास हों। नये साल से जुड़ी सबसे अच्छी यादों में बचपन की यादें हैं, हम सभी बच्चे मनोरंजन के लिये डांस परफाॅर्मेंस की तरह ऐक्ट तैयार किया करते थे। नये साल पर मेरा संकल्प होगा कि मैं हर दिन एक्सरसाइज करूंगी। हरेक को यह संकल्प लेने की जरूरत है कि हंसते रहो और हंसाते रहो। दुनिया में कभी हंसी या मुस्कुराहट ज्यादा नहीं हो सकती।

    ‘पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल’ के आदित्य: विपुल राॅय

    इस साल, नया साल बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि मेरा परिवार काफी समय बाद मुंबई में इसे मेरे साथ मनाने के लिये पहुंच रहा है। कई अलग-अलग देशों से मेरे दोस्त नया साल मनाने भारत आ रहे हैं, इसलिये उनके साथ बहुत ही शानदार वक्त बीतने वाला है। सबसे यादगार नया साल पिछला साल रहा था, जिसे मैंने वेगास में मनाया था। इस साल अपने शो की वजह से व्यस्त हूं, लेकिन हां, मुझे यह अच्छा लग रहा है। 2018 में मेरा संकल्प होगा मीठा खाने की अपनी इच्छा को बस में करना। यह नया साल बहुत ही रोमांचक होने वाला है। इस साल मुझे लोगों को हंसाने की वजह से काफी लोकप्रियता मिल रही है। इसलिये, इस प्रोफेशन में होने के लिये मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं।

    Keep Reading

    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    Adah Sharma's most terrifying avatar! The ₹375-crore star creates a sensation.

    अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार! ₹375 करोड़ की स्टार ने मचाया धमाल

    Elvish Yadav's 'Sardar look' is going viral! The video for 'Saadi Sun' is coming soon.

    एल्विश यादव का ‘सरदार लुक’ हो रहा है वायरल! ‘साडी सुन’ का वीडियो जल्द आने वाला है

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    Buzz in Patna: Special screening of Manoj Bajpayee and Adah Sharma's film 'Governor'

    पटना में धूम: मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की फिल्म ‘गवर्नर’ की खास स्क्रीनिंग

    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    June 25, 2026
    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    June 25, 2026
    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    June 25, 2026
    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    June 25, 2026
    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    June 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading