Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    भीमा-कोरेगांव की हिंसा से अब मुंबई जाम, सीएम ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

    By January 3, 2018Updated:January 3, 2018 Crime News No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 908

    मुंबई के सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

    मुंबई, 03 जनवरी। महाराष्ट्र के पुणे, भीमा कोरे गॉव में शौर्य दिवस पर निकाली जा रही रैली में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा की अब मुंबई तक पहुंच गई है। मुंबई और उसके आस-पास के शहरों में सुरक्षा के मद्देनजर बंद का ऐलान किया गया था। आज सुबह से ही महाराष्ट्र, मुंबई, पुणे के ठाणे में बंद का असर दिखने लगा है। इस बंद से सबसे ज्यादा स्कूल और कॉलेज प्रभावित हो रहे हैं। मुंबई के सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। आज मुंबई की सभी लोकल ट्रेनें बंद हैं और बसें भी नहीं चल रही हैं। महाराष्ट्र में लोकल ट्रेन के सामने लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। महाराष्ट्र के ठाणे में 4 जनवरी देर रात तक 144 धारा लागू रहेगी।

    Image may contain: sky and outdoor

    भीमा-कोरेगांव में शौर्य दिवस पर निकाली जा रही यात्रा में हुआ था पथराव

    भीमा-कोरेगांव की लड़ाई की 200वीं सालगिरह पर 1 जनवरी को आयोजित शौर्य दिवस पर निकाली जा रही रैली में कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में भड़की हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई थी। जिसके बाद ये हिंसा और भड़क गई। मुंबई, पुणे और महाराष्ट्र के कई और शहरों में तनाव फैल गया।

    भीमा-कोरेगांव की घटना में दो लोगों पर मुकदमा

    पुणे में सोमवार को भीमा-कोरेगांव युद्ध की 200वीं सालगिरह पर हुई हिंसा की आग मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में फैल गई। मुंबई, औरंगाबाद ,अहमदनगर सहित तमाम शहरों में दलित संगठनों ने उग्र प्रदर्शन किया। जिसमे 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार हुए, 2 पर केस दर्ज हुआ था। हिंसा के सिलसिले में दो लोगों पर पीम्परी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पीम्परी पुलिस ने बताया कि हिंदू एकता अगड़ी के नेता मिलिंद एकबोटे और शिवराज प्रतिष्ठान के संभाजी भिड़े को नामजद किया गया है। पुणे के पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि इन्हीं दो संगठनों ने भीमा-कोरेगांव युद्ध की 200वीं सालगिरह समारोह का विरोध किया था।

    https://www.facebook.com/vbarakh/videos/10209630668475158/

    पुणे से लगी हिंसा की आग

    हिंसा की शुरुआत पुणे के कोरेगांव-भीमा से सोमवार को तब शुरू हुई, जब कुछ दलित संगठनों ने 1 जनवरी 1818 में यहां पर ब्रिटिश सेना और पेशवा के बीच हुए युद्ध की वर्षगांठ मनाने जुटे। इस युद्ध में पेशवा की हार हुई थी। जबकि जिस ब्रिटिश सेना ने उन्हें हराया उसमें अधिकतर दलित महार जाति के जवान थे। दलित संगठनों के कार्यकर्ता इस युद्ध की याद में अंग्रेजों द्वारा बनाए विजयस्तंभ के पास एकत्र थे। तभी दक्षिणपंथी संगठनों ने पत्थरबाजी कर दी। इस हिंसा में नानदेड़ के रहने वाले 28 वर्षीय राहुल फंतागले की मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था।

    मुंबई के सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

    धारा 144 कई जिलों में लागू:

    प्रशासन ने हालात को काबू में लाने और अफवाहों को रोकने के लिए औरंगाबाद, पुणे और मुंबई के पूर्वी उपनगरीय इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि स्थिति सामान्य होने तक अधिसूचित इलाकों में निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

    पुलिस प्रशासन के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने सड़क मार्ग और रेलमार्ग को बाधित कर दिया। करीब 160 बसों में तोड़फोड़ की गई है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक हिंसा में सात पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाली हार्बर लाइन को बाधित कर दिया गया। मंगलवार सुबह ही प्रदर्शनकारियों के कई मुंबई के पूर्वी उपनगरों चेम्बूर, विक्रोली, मानखुर्द और गोवंडी, रमाबाई अंबेडकर नगर में दुकानों को जबरन बंद कराने की कोशिश की और बसों पर पत्थरबाजी की।

    कारोबारियों ने खुद ही अपनी दुकानें बंद कर दी

    एक चश्मदीद ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी प्रियदर्शनी, कुर्ला, सिद्धार्थ कॉलोनी और अमर महल इलाके में ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पर जुटे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम को हिंसा ने बचने के लिए ठाणे के गोवभंडर के कारोबारियों ने खुद ही अपनी दुकानें बंद कर दी।

    मुंबई पुलिस के मुताबिक, हालात को काबू में करने के लिए केंद्रीय बलों की 400 अतिरिक्त कंपनियां चेंबूर सहित मुंबई के संवेदनशील इलाकों में तैनात की गई है। करीब 100 प्रदर्शन कारियों को हिरासत में लिया गया है।

    यातायात भी हुआ बाधित

    प्रदर्शन के चलते मध्य रेलवे ने हार्बर लाइन पर कुर्ला से वाशी के बीच उपनगरीय रेल सेवा स्थगित कर दी। यह जानकारी मध्स रेलवे के जनमसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने दी है। इसके साथ ही पुणे से अहमदनगर और औरंगाबाद जाने वाली राज्य परिवहन की बसे रद्द कर दी गई हैं। ईस्टर्न एक्सप्रेसवे बाधित होने की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्ते बदले हैं।

    Keep Reading

    A dark stain on democracy – Former Minister Yashwant Singh

    आपातकाल: लोकतंत्र पर काला धब्बा – पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A dark stain on democracy – Former Minister Yashwant Singh

    आपातकाल: लोकतंत्र पर काला धब्बा – पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

    June 25, 2026
    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    June 25, 2026
    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    June 25, 2026
    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    June 25, 2026
    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    June 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading