आपने वैसे तो शादी की कई अनोखी परंपराएं सुनी होंगी, लेकिन ये परंपरा काफी अलग है। भारत में ही एक ऐसा गांव है जहां शादीशुदा महिलाएं 5 दिउनों तक कपड़े नहीं पहनती। इन पांच दिनों में वो बिना कपड़ों के रहती हैं।
हिमाचल के पीणी गांव में सालों से यह रिवाज चला आ रहा है। मणिकर्ण घाटी में स्ािित इस गांव में शादीशुदा महिलाएं पांच दिन तक कपड़े नहीं पहनती और केवल फन से बने पट्टू ही ओढ़कर तन ढ़कती हैं। वहीं पुरूष इस दोरान शराब भी नहीं पीते। साल के पांच दिन तक पति-पत्नी एक दूसरे से हंसी मजाक नहीं कर सकते।
इतनी ही नहीं इन पांच दिनों में वो एक दूसरे से बात भी नहीं करते, बिल्कुल अंजान बनकर रहते हैं। महिलाएं पुरूषों के सामने भी नहीं आती और इस दौरान पुरूषों को भी कुछ नियमों का पालन करना होता है।
दरअसल ये लोग अगस्त की 17 से 21 तारीख को काला महीना मनाते हैं। इस दौरान महिलाएं इन परंपराओं का पालन करती हैं। इन लोगों का कहना है कि लाहुआ घंड देवता जब पीणी पहंुचे थे तो उस दिन राक्षसों का आतंक था, लेकिन देवता केे पीणी में पांव रखते ही राक्षसों का विनाश हो गया। जिसके बाद से यह परंपरा शुरू हुई।






