Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बिजली दर बढ़ोत्तरी न होने के लिये लगा देंगे पूरा दम: उपभोक्ता परिषद

    By June 21, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 765

    इस बार बिजली कम्पनियों ने 16 प्रतिशत मांगा आरओई, जिसका खामियाजा भविष्य में जनता का पड़ेगा

    प्रदेश की 4 बिजली कम्पनियों मध्यांचल, पूर्वाचंल, पश्चिमांचल, दक्षिणांचल का वर्ष 2017-18 से वर्ष 2019-20 का मल्टी इयर टैरिफ (एमवाईटी)वार्षिक राजस्व आवश्यकता (ए0आर0आर0), बिजनेस प्लान व वर्ष 2014-15 का ट्रू-अप आज पावर कार्पोरेशन की तरफ से विद्युत नियामक आयोग में देर शाम दाखिल कर दिया गया केस्को आज नही दाखिल किया गया। भले ही अभी बिजली दर बढ़ोत्तरी प्रस्ताव नहीं दाखिल किया गया है लेकिन वहीं दूसरी ओर सभी बिजली कम्पनियों के पहले वर्ष 2017-18 के ए0आर0आर0 पर नजर डालें तो वह लगभग 68,674 करोड़ का है। जिसमें बिना सब्सिडी के जो गैप सामने आ रहा है वह लगभग 20618 करोड़ का है सरकार से मिलने वाली लगभग 5500 करोड़ सब्सिडी को गैप से हटा दिया जाय तो लगभग 15118 करोड़ का गैप होगा। इस बार बिजली कम्पनियों ने पहली बार 16 प्रतिशत आर0ओई0 (रिटर्न आफ इक्यूटी) भी मांगा है जिससे गैप इतना ज्यादा बढ़ गया आने वाले समय में इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगताना पड़ेगा बिजली कम्पनियों द्वारा जो लाइन हानियां प्रस्तावित वह लगभग 19 प्रतिशत है वहीं साल भर के लिये जो बिजली खरीद प्रस्तावित है वह लगभग वर्ष 2017-18 के लिये 128908 मिलियन यूनिट है जिसकी कुल लागत लगभग 52919 करोड़ है। यदि इसमें ट्रांसमीसन चार्ज भी जोड दिया जाये तो वह लगभग 54787 करोड होगी। सभी श्रोतों से बिजली खरीद की औसत लागत लगभग रू0 4.11 प्रति यूनिट आ रही है। इस बार उपभोक्ता छोर पर बिजली की औसत लागत लगभग रू0 7.23 प्रति यूनिट आ रही है।
    उ0प्र0 राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि इस बार भी बिजली कम्पनियों द्वारा दाखिल ए0आर0आर0 बिना सीएजी द्वारा आटिडेट आकड़ों के हैं उपभोक्ता परिषद जल्द ही पूरे ए0आर0आर0 का अध्ययन करेगा और इसके बाद नियामक आयोग में अपनी लड़ाई प्रारम्भ करेगा। इस बार बिजली कम्पनियों द्वारा बड़ी चालाकी से 16 प्रतिशत आरओई मांगा गया है सवाल यह उठता है अभी तक बिजली कम्पनियाँ बिना आरओई के कैसे अपना काम चला रही थी कहीं इसके पीछे भविष्य में निजी करण की कोई चाल तो नहीं इस पूरे मामले पर गम्भीरता से अध्ययन किया जायेगा। उपभोक्ता परिषद इस बात की भी छान-बीन करेगा कि बिजली कम्पनियों द्वारा किन-किन निजी घरानों से मंहगी बिजली खरीद प्रस्तावित की गयी है।

    Keep Reading

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading