नई दिल्ली, 18 जनवरी। मोदी सरकार ने मंगलवार को एक अहम निर्णय लेते हुए हज यात्रा पर दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया गया है। मोदी सरकार के इस निर्णय को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने हज सब्सिडी वापस लेने के केंद्र के निर्णय का बुधवार को स्वागत किया और कहा कि सब्सिडी से बचने वाले पैसे का इस्तेमाल गरीब हिंदू लड़कियों की शिक्षा पर किया जाना चाहिए।
विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा, देर आये दुरूस्त आये। उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं की समूहिक मांग का परिणाम है। तोगड़िया ने एक बयान में कहा, हम उम्मीद करते हैं कि इस कदम के बाद राम मंदिर निर्माण और गौहत्या रोकने के लिए राष्ट्रीय कानून आएगा।’ उन्होंने कहा कि हज सब्सिडी वापस लेने से बचने वाले पैसे का इस्तेमाल गरीब हिंदू लड़कियों की शिक्षा पर होना चाहिए।







