Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मीडिया

    प्रधानमंत्री से आप क्या सवाल करेंगे! 

    By January 20, 2018 मीडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 662
    • ज़ी न्यूज को सवाल भेजें, सरकार को कटघरे में खड़ा करके जी न्यूज पत्रकारिता का धर्म बख़ूबी निभाता है
    • निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार सुधीर चौधरी आपके तल्ख सवाल मोदी जी से ज़रुर पूछेंगे
    नवेद शिकोह
    लखनऊ, 20 जनवरी। जो सवाल लाज़मी और जायज़ हैं वो सवाल कड़वे भी होंगे। आप अपने सवाल ज़ी न्यूज़ को भेजें। प्रधानमंत्री बनने के तकरीबन चार साल में नरेन्द्र मोदी जी ने अभी तक केवल दो न्यूज चैनलों को इंटरव्यू दिया है। ये इंटरव्यू कम मोदी सरकार की उपलब्धियों पर सबसे बड़ा विज्ञापन जैसा था। हांलाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री कोई एक भी प्रेस कांफ्रेंस अब तक नही की। इस वर्ष नरेंद्र मोदी ने अपना इंटरव्यू देने के लिए ज़ी न्यूज को चुना है। जी न्यूज की जो छवि है उसपर कुछ लिखने की ज़रूरत नहीं हैं। ये न्यूज चैनल पत्रकारिता का धर्म किस शिद्दत से निभा रहा है, ये सब जानते हैं।
    ये बात आम है कि किसी मीडिया ग्रुप या किसी पत्रकार का सवाल उसका खुद का सवाल नहीं होता है। ये सवाल जनता का होता है। आम जनता अपना प्रतिनिधि चुनने का कर्तव्य तो निभाती है लेकिन सत्ता की कुर्सी पर बैठा देने के बाद आम जनता की इतनी पहुंच नहीं होती कि वो किसी बड़े नेता/मंत्री /मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री से सीधा सवाल कर सके। जनता का ये काम मीडिया/पत्रकार करता है। सवाल तो सवाल ही होते हैं। गुडवर्क /प्रशंसा/ उपलब्धियां/ चाटुकारिता /चापलूसी  से सवालों का छत्तीस का आंकड़ा होता है। सवाल मन में बैठी शंका, टीस, आक्रोश और असंतुष्ट भाव से ज्यादा पैदा होते है। आलोचना और पर्दे के पीछे छिपे ऐबों को सामने लाना पत्रकारिता का धर्म है। गुडवर्क /उपलब्धियां और सरकारी कामों/योजनाओं की बात तो करोड़ों-अरबों के सरकारी बजट में मीडिया के विज्ञापन के माध्यम से जनता तक पहुंचा दी जाती है। पर सरकार की कमियों और सत्ताधारी राजनीतिक दलों/नेताओं की वादाखिलाफी को उजागर करना मीडिया का दायित्व होता है। जो पत्रकार इस फर्ज को निभाता है वो जनता के विश्वास में खरा उतरता है।
    अब देखना हैं कि जी न्यूज के संपादक /एंकर/पत्रकार सुधीर चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कितने तल्ख सवाल पूछते हैं। जमीनी हकीकत से जुड़े आम जनता के दुख-दर्द से जुड़े सवालों में सुधीर चौधरी जी से कोई सवाल छूट ना जाये, इसलिए आप प्रधानमंत्री तक अपने सवाल  पहुंचाने के लिए जी न्यूज को अपने सवाल ज़रुर भेजें।  अथवा सोशल मीडिया/वैबसाइट्स/ट्वीटर/फेसबुक के माध्यम से सुधीर चौधरी/जी न्यूज तक अपने सवाल भेजें। सुधीर चौधरी के बारे में तो आप सब सबकुछ जानते ही हैं। निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकार हैं। उनकी पत्रकारिता देश की आम जनता की आवाज है। उनकी पत्रकारिता जनता की नुमाइंदगी करती है। पत्रकारिता का धर्म निभाते हुए निष्पक्षता और निर्भीकता से सरकार को कटघरे में खड़ा करते रहते हैं सुधीर चौधरी जी।

    #Indian Prime minister Narendra Modi #Sudhir Chaudhry Zee News

    Keep Reading

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Journalism is no longer merely about news; it is a responsibility to guide society in the right direction: Bharat Singh

    पत्रकारिता अब सिर्फ खबर नहीं, समाज को सही दिशा देने का दायित्व है: भारत सिंह

    Srijan Samman on Hindi Journalism Day: Emphasizing the Need for Emotional Intelligence in the AI ​​Era

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सृजन सम्मान, एआई युग में इमोशनल इंटेलिजेंस की जरूरत पर जोर

    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    DigiFest 2026: The biggest celebration of digital marketing in Gurugram on April 10th!

    डिजीफेस्ट 2026: 10 अप्रैल को गुरुग्राम में डिजिटल मार्केटिंग का सबसे बड़ा जश्न!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading