वह एक आम आदमी हैं यही उनकी असली ताकत है
नई दिल्ली, 20 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के नेताओं से गले मिलने की अपनी चिर-परिचित शैली पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनको प्रोटोकॉल के बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि वह एक आम आदमी हैं। यही उनकी असली ताकत है।

उन्होंने कहा दुनिया के नेता भी उनके खुलेपन को पसंद करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपरीत हालात को अवसर में बदलना उनका मूल स्वभाव रहा है।
गले मिलने की शैली को लेकर कांग्रेस के कटाक्ष किए जाने के कुछ दिनों बाद प्रधानमत्री मोदी ने कहा कि अगर वह ‘प्रशिक्षित’ होते तो हाथ मिलाने और दाएं-बाएं देखने के तय प्रोटोकॉल का अनुसरण करते।
मैं एक आम इंसान हूं: मोदी
उन्होंने एक प्राइवेट न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा मैं इन सब प्रोटोकॉल के बारे में नहीं जानता, क्योंकि में एक आम इंसान हूं। इस आम इंसान के खुलेपन को दुनिया पसंद करती है। मित्रवत संबंध बन जाते हैं। मोदी ने कहा जब मैं प्रधानमंत्री बना था तो हर कोई पूछा करता था कि आप अपनी विदेश नीति कैसे चलाएंगे। एक तरह से यह आलोचना ही थी, क्योंकि मेरे पास कोई अनुभव नहीं था। अनुभव नहीं होने का मुझे लाभ मिला। मैं खाली दिमाग था, इस लिए मैं नए विचारों को ग्रहण कर सका।
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/ask-question-to-pm-waya-zee-news/








