सीएम के काफिले पर हमले के बाद गृह मंत्रालय ने उठाया कदम
पटना, 20 जनवरी। गृह मंत्रालय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस सिक्यॉरिटी मुहैया कराई है। बताया गया है कि अभी हाल ही में बिहार के बक्सर जिले में नीतीश के काफिले पर हमला हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस हमले के बाद उनकी सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
गौरतलब है कि बक्सर जिले में समीक्षा यात्रा के दौरान नीतीश के काफिले पर पथराव किया गया था। हमले में सीएम को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन उनकी सुरक्षा में लगाए गए कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे। इस हमले के बाद नीतीश की सुरक्षा को और मजबूत करने की मांग भी उठाई गई।
आपको मालूम हो कि इससे पहले भी नीतीश को जेड प्लस सुरक्षा देने की पेशकश हो चुकी थी, लेकिन जेड प्लस सुरक्षा लेने के लिए मुख्यमंत्री तैयार नहीं थे। मुख्यमंत्री नीतीश अभी तक बिहार पुलिस के ही सुरक्षा घेरे में थे। पर इस बार काफिले पर हमले के बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने का निर्णय लिया है और इसी के तहत उन्हें जेड प्लस सिक्यॉरिटी मुहैया कराई गई है।
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/cm-nitish-ke-kafile-par-logo-ne-feke-patter/







