Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    राजस्थान: शब-ए-कद्र के मौके पर अकीदतमंदों ने इबादत में रात गुजारी

    By June 23, 2017Updated:June 23, 2017 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 547
    राजस्थान से दिलीप रॉय शर्मा
    दरगाह सहित अजमेर शहर की अनेक मस्जिदों में हाफिजों और इमाम हजरात  को पेश किये गए नज़राने
    राजस्थान, अजमेर:जुमेरात को शब-ए -कद्र के अवसर पर ख्वाजा साहब की दरगाह समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने पूरी रात खुदा की इबादत में गुजारी | दरगाह स्थित शाहजहाँनी मस्जिद सहित शहर की सभी मस्जिदों में गुरुवार की रात को कुरानशरीफ का दौर मुकम्मल होने पर हाफिजों और इमाम हजरात को नजराने पेश किये गए और गुलपोशी कर इस्तकबाल किया गया |
    जुमातुल विदा के मौके पर रमजान के आखिरी जुमे की नमाज़ अदा करते अकीदतमंद ,फोटो -दिलीप राय 
    दरगाह में जुमेरात को 26वां रोजा तथा 27 वीं शब को देखते हुए अकीदतमंदों की खासी भीड़ रही ,यही हाल कमोबेश शहर की दूसरी तमाम मस्जिदों का भी था ,जहां पर इस मौके पर अकीदतमंदों की ज्यादा भीड़ दिखी|
    दरगाह की शाहजहाँनी मस्जिद ,अकबरी मस्जिद,तथा संदलखाना सहित शहर की सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ में पढ़ा जा रहा कुरानशरीफ का दौर मुकम्मल हुआ ,फातिहा के बाद तबर्रुक वितरित किया गया | इसके बाद हाफिज़ और इमाम हज़रात की गुलपोशी की गयी|ख्वाजा साहब की दरगाह में ,अंजुमन सैयदजादगान,दरगाह कमेटी और अंजुमन शेखजादगान की तरफ से इमाम और हाफिज साहिबान को नजराने पेश करने के साथ ही, गुलपोशी व दस्तारबंदी कर उनका इस्तकबाल किया गया| तरावीह की नमाज़ में भी बड़ी तादाद में अकीदतमंद शरीक हुए| इस मौके पर शहर के विभिन्न  इलाकों में स्थित मस्जिदों की व्यस्था समितियों ने भी अपने स्तर पर हाफिजों और इमामों को नजराने पेश किये| दरगाह में भी रोजेदारों के लिए विभिन्न दालान में सेहरी का इंतजाम कर सेहरी कराई गयी |
    मासूम रोजेदारों की हौंसला अफजाई की
    खादिम मोहल्ला सहित शहर के अनेक क्षेत्रों में बहुत से मासूम बच्चों ने भी जिन्दगी के पहले रोजे की शुरुआत की ,जिस पर मासूमों के रिश्तेदारों और परिजनों ने उनकी गुलपोशी कर मुबारकबाद दी और तोहफे पेश कर हौंसला अफजाई की |
    जुमातुल विदा आज
    रमजान माह का आखिरी जुमा होने के कारण आज मुख्य नमाज़ दरगाह परिसर में स्थित  शाहजहाँनी मस्जिद में शहर काजी मौलाना तौसीफ अहमद सिद्दीकी की इमामत में अदा की जायगी |इसके लिए माकूल इंतजाम किये गये हैं |जबकि शहर की अन्य मस्जिदों में भी जुमे की नमाज़ अदा की जायगी |
    चाँद दिखने पर जश्ने इस्तकबाल 26 या 27 जून को
    अंजुमन मोहिब्बाने अहलेबैत” के जानिब से चाँद दिखाई देने पर 26 अथ्वा 27 जून को जश्ने इस्तकबाल का आयोजन किया जायगा | इस संस्था की ओर से एतकाफ में बैठे इबादतगुजारों का स्वागत किया जायगा |संस्था के सदर मो.अहसान मिर्जा ने बताया की ख्वाजा साहब की दरगाह स्थित शाहजहाँनी और अकबरी मस्जिद समेत शहर की अनेक मस्जिदों में रमजान के तीसरे अशरे की शुरुआत अर्थात 16 जून से इबादतगुजार एतकाफ में बैठे हैं |इन सभी इबादतगुजारों का ईद का चाँद दिखाई देने पर ‘अंजुमन मोहिब्बाने अहलेबैत’संस्था  की जानिब से इस्तकबाल किया जायगा |

    Keep Reading

    Dangerous Prank Spray Used on Elderly Cyclist... Sprayed Until He Fell; Police Take Strict Action

    साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर खतरनाक प्रैंक स्प्रे… गिरने तक स्प्रे किया, पुलिस ने किया कड़ा इलाज

    Goodbye to Chemical Fertilizers, Boost for Green Manure: UP Government's Major Decision

    रासायनिक खाद को अलविदा, हरी खाद को बढ़ावा: UP सरकार का बड़ा फैसला

    Porters Across the Country Launch a Protest Against Luggage Rates for Battery-Operated Cars.

    हक की लड़ाई: देशभर के कुलियों ने बैटरी कार पर लगेज रेट के खिलाफ मोर्चा खोला

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya holds 'Janata Darshan' in Prayagraj; issues directives for the swift resolution of public grievances.

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया जनता दर्शन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    Rumors of Failure Become a Fatal Trap: Student Consumes Poison Despite Scoring 78%

    फेल की अफवाह बनी मौत का जाल: 78% अंक पाकर भी छात्रा ने खा लिया जहर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dangerous Prank Spray Used on Elderly Cyclist... Sprayed Until He Fell; Police Take Strict Action

    साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर खतरनाक प्रैंक स्प्रे… गिरने तक स्प्रे किया, पुलिस ने किया कड़ा इलाज

    April 17, 2026
    Goodbye to Chemical Fertilizers, Boost for Green Manure: UP Government's Major Decision

    रासायनिक खाद को अलविदा, हरी खाद को बढ़ावा: UP सरकार का बड़ा फैसला

    April 17, 2026
    Porters Across the Country Launch a Protest Against Luggage Rates for Battery-Operated Cars.

    हक की लड़ाई: देशभर के कुलियों ने बैटरी कार पर लगेज रेट के खिलाफ मोर्चा खोला

    April 17, 2026

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    April 17, 2026
    Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya holds 'Janata Darshan' in Prayagraj; issues directives for the swift resolution of public grievances.

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया जनता दर्शन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    April 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading