Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    गुजरात सरकार को मिला सिनेमाघर मालिकों का साथ, पद्मावत नहीं दिखाने का फैसला

    ShagunBy ShagunJanuary 24, 2018 मनोरंजन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 684

    करणी सेना के नेता लोकेंन्द्र सिंह ने दी धमकी
    अहमदाबाद । देश में इन दिनों संजय लीला भंसाली की मूवी पद्मावत को लेकर जंग जारी है। वहीं इस पूरे मामले में गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बुधवार कहा कि राज्य में ज्यादातर सिनेमाघर मालिकों ने स्वेच्छा से विवादास्पद बॉलीवुड फिल्म पद्मावत नहीं दिखाने का फैसला किया है। उन्होंने जोर दिया कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने के लिये अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है। उपमुख्यमंत्री का बयान करणी सेना के नेता लोकेंद्र सिंह कालवी के परोक्ष रूप से धमकी के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर जोरदार विरोध के बावजूद बॉलीवुड फिल्म का प्रदर्शन किया गया तो हिंसा हो सकती है।
    पटेल ने कहा,उच्चतम न्यायालय की ओर से हरी झंडी मिलने के बावजूद ज्यादातर सिनेमाघरों ने फिल्म दिखाने से मना कर दिया है। उन लोगों ने यह फैसला स्वेच्छा से किया है। राज्य सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिये अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है। महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर में कालवी ने कहा कि जब विभिन्न क्षेत्रों के ढेर सारे लोग फिल्म के खिलाफ हैं तो अगर 25 जनवरी को यह रिलीज होती है तो यह हम सभी का अपमान होगा।
    उन्होंने कहा,मैं महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांतों का सम्मान करता हूं। मैं भी मानता हूं कि अहिंसा बिल्कुल जरूरी है। इसलिए हम हिंसा का रास्ता चुनने के लिये मजबूर नहीं करें। गुजरात में बुधवार को फिल्म के खिलाफ कोई हिंसक प्रदर्शन नहीं हुआ। सूरत पुलिस ने 19 और लोगों को दो दिन पहले शहर में फिल्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इसके साथ ही गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।सूरत में 21 जनवरी को हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला था।

    Shagun

    Keep Reading

    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    A people's leader who sacrificed power at the altar of principles.

    रितेश पांडेय-आस्था सिंह का नया गाना ‘साड़ी के पलट राजा’ रिलीज

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading