नई दिल्ली । केंद्रीय सूचना मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सरकार ने सोशल साइटों को ब्लू व्हेल चैलेंज जैसे किसी ऑनलाइन गेम को नहीं रखने के लिए कह दिया है। उनसे कहा गया है कि वे ऐसे किसी भी गेम को अपने प्लेटफॉर्म से तत्काल हटाएं, जिसके कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि पाया गया है कि ब्लू व्हेल चैलेंज जैसे गेम को डाऊनलोड करने के लिए कोई औपचारिक आवेदन, वेबसाइट अथवा यूआरएल उपलब्ध नहीं है। इसलिए खतरनाक गेम की शिनाख्त करने अथवा उसे ‘ब्लॉक’ करने के लिए भी कोई तकनीकी समाधान नहीं है। उन्होंने कहा, गृह मंत्रालय ने कथित रूप से ब्लू व्हेल चैलेंज जैसे खतरनाक गेम के कारण आत्महत्या करने वालों या उसका प्रयास करने वालों के सभी मामलों की जांच करने के लिए एक समिति गठित की है। समिति ने पाया कि सरकार को जिन मामलों की सूचना दी गई, उनमें से किसी भी मामले में ब्लू व्हेल चैलेंज गेम की संलग्नता को स्थापित नहीं किया जा सका है।
Keep Reading
Add A Comment







