Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    क्या भारत बिटकॉइन पर पूर्ण नियंत्रण कर पायेगा!

    By February 6, 2018 Hot issue 3 Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 772

    अनुराग चौधरी

    पूरी दुनिया में जो भी मुद्रा है उस पर किसी ना किसी सरकार का उस पर नियंत्रण होता है पर बिटकॉइन ऐसी मुद्रा है जिस पर किसी भी सरकार का नियंत्रण नही है।

    बिट कोइन एक क्रिप्टोकरेंसी है जो पैसे के आसानी से लेन देन में सहूलियत देता है। इसका प्रयोग पैसे भेजने के लिए वैलेट एप का इस्तेमाल किया जाता है।

    आप को जो भी रूपया भेजना है वो वैलेट एप में टाइप कीजिए जिसको भेजना है उसका अकाउंट नंबर टाइप करिए और उसे पैसे भेज दिए जायेंगे यानि बिटकॉइन भेज दिए जायेंगे। बाद में वह व्यक्ति उस बिटकॉइन को अपनी मुद्रा में बदल सकता है। एक बिटकॉइन 13000 डालर के बराबर होता है।

    बिटकॉइन नेटवर्क  में दो KEY होती है एक प्राइवेट KEY होती है और एक पब्लिक KEY होती है जो निजता को बना कर रखती है।

    बिटकॉइन एक डिजिटल करेंसी है जो किसी बैंक या सरकार से जुडी हुई नही होती है। जैसे हमारा भारतीय रुपया भारतीय रिज़र्व बैंक से जुडा हुआ है जिसे भारतीय रिज़र्व बैंक विनियमित करता है। बिटकॉइन, सरकार या बैंक से ना जुडी होने कि वजह से कोई भी गुपचुप तरीके से बिना कर दिए हुए पैसा खर्च कर सकता है।

    बिटकॉइन कैश का ऑनलाइन संस्करण है जिससे आप बहुत सी वस्तुयें खरीद सकते है जैसे हार्डवेयर के सामान ,पेंट, कुछ खाने कि वस्तुयें, पर यह ज्यादा अभी भारत में प्रचलित नही है जिससे हर जगह इस तरह की दुकानों की उपलब्धता मुश्किल है।

    बिटकॉइन नेट्वर्क को कोई भी संस्था अपने नियंत्रण में नही रखती है बिटकोइन नेटवर्क से कोई भी जुड़ सकता है।

    बिटकॉइन से जितने भी लेन देन अब तक हुए है वो सारे PUBLIC LEDGER में जमा है। PUBLIC LEDGER की साइज़ 107 GB (गीगाबाइट) होती है इस PUBLIC LEDGER में सिर्फ खाताधारक का नंबर व कितने बिटकॉइन का लेन देन हुआ ही रिकॉर्ड में रहता है।

    1 नवम्बर 2008 को एक ऑनलाइन फोरम  था जिस पर लोग बात कर रहे थे एक डिजिटल करेंसी के बारे में तभी वहां सातोशी नाकामोटो नाम का एक यूजर आता है, जो लोगों के सामने एक प्लान बताया की हम लोग एक डिजिटल करेंसी बनाते है बिटकॉइन के नाम से, सातोशी नाकामोटो नाम  का कोई व्यक्ति है या नही कहाँ का था कोई साक्ष्य उपलब्ध नही है।

    बिटकॉइन कि खोज करने के बाद सातोशी नाकामोटो सिर्फ एक साल तक ही ईमेल का जवाब दिए उसके बाद उन्होंने इसका जवाब देना बंद कर दिए।

    असली पैसे को बिटकॉइन से खरीदा जा सकता है, चूँकि पहले से ही हम लोग रूपये के जगह सोना चांदी का प्रयोग लेन देन में करते आ रहे है। जैसे अमेरिका में पहले  AZTECKS  कोकाबिन (COCOA BEANS ) का प्रयोग करते थे।

    हाल ही में बिटकॉइन का महत्व 60% तक बढ़ गयी है। इन दिनों ज्यादातर देश इसका प्रयोग कर रहे है जल्दी और सस्ती लेन देन के लिए।

    जापान ने क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी मुद्रा मान ली है, रूस भी कानूनी मुद्रा घोषित करने पर विचार कर रहा है। जापान इस समय दुनिया का सबसे बड़ा बिटकॉइन बाजार बन चुका है।

    अभी हाल ही में हम लोगों ने सुना था की रैमसमवेयर (RANSOMWARE) नामक वायरस ने दुनिया भर के कम्पूटर को हैक कर लिया था और लोगो से फिरौती मांग रहे थे और वो सारी फिरौती बिटकॉइन में मांग रहे थे क्योंकि बिटकॉइन में फिरौती मांगने वाले को पकड़ना मुश्किल है।

    बिटकॉइन के प्रयोग के फायदे भी बहुत है अगर आप को दुनिया में कहीं भी जल्दी से जल्दी पैसा पहुँचाना है तो सस्ते और आसानी से बिटकॉइन के द्वारा संभव है।

    बिटकॉइन के प्रयोग के नुकसान भी है चूँकि ज्ञात है की भारत में 90% इंटरनेट यूजर को बिटकॉइन के प्रयोग के बारे में पता ही नही है, बिटकॉइन कभी भी घट बढ़ सकता है, 21 मिलियन से ज्यादा बिटकॉइन नही हो  सकते।

    गूगल के पूर्व सीईओ ERIC SCHMIDT  ने कहा “बिटकोइन एक असाधारण क्रिप्टोग्राफिक उपलब्धि है यह एक अच्छी चीज है जो दुनिया को अच्छा प्रभाव देगी”।

    PAYPAL के सह संस्थापक पीटर थिएल ने कहा “ बिटकॉइन दुनिया को बदल सकता है”।

    अभी हाल में क्या हुआ की भारत ने उन लोगो को नोटिस भेज दिया जो लोग क्रिप्टोकरेंसी में व्यापार कर रहे थे और कर नही दे रहे थे।

    आज के समय भारत में क्रिप्टोकरेंसी की व्यापार दर 3.5 मिलियन पहुँच गई है। इसका प्रयोग कंप्यूटर जानकार युवा निवेशक, रियल इस्टेट व्यवसायी ,सोना व्यवसायी कर रहे हैं व जिसके पास पैसे है वो लोग बिटकोइन और आभासी मुद्रा (VIRTUAL CURRENCY ) का प्रयोग बड़े धलल्ले से कर रहे है।

    भारत में सबसे ज्यादा बिटकॉइन का प्रयोग मुंबई ,दिल्ली ,बेंगलोर, पुणे जैसे बड़े शहरों में काफी बढ़ गया है।

    भारतीय रिज़र्व बैंक ने कई बार इस प्रकार के लेन देन करने वाले निवेशकों को हिदायत दी थी।  वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तो यहाँ तक कह दिया की बिटकोइन भारत में लीगल टेंडर नही है आप यहाँ निवेश मत करिए यहाँ आपको नुकशान हो सकता है। भारत में हर महीने बिटकॉइन का प्रयोग करने वाले करीब 2000 यूजर  बढ़ रहे हैं।

    आयकर अधिनियम 1961 की धारा 55 जो कहता है की स्व उत्पन्न CAPITAL ASSESTS पर कर नही लगेगा पर वह बिटकॉइन अगर खरीददारी में प्रयोग में लाया गया तो कर देना पड़ेगा। इस तरीके की बड़ी लेनदेन करने पर 20% तक कर चुकाना पड़ता है।

    भारत में पाबंदी जरूरी:

    आजकल जिसके भी पास बेहिसाब पैसा (BLACK MONEY) है वे लोग बिटकॉइन के प्रयोग की तरफ काफी तेजी से बढ़ रहे है इसलिये आज की तारीख में बहुत जरूरी हो गया था इस पर पाबंदी लगाना।
    • जो भी भारत की खुफिया विभाग हैं वो सब पहले ही पाबंदी लगाने के लिए कह चुकी थी। खुफिया विभाग का मानना है की अपहरण/व्यपहरण जैसी घटनाएँ बढ़ सकती हैं, इससे और भी अपराध बढ़ सकते हैं, जिससे राष्ट्रिय सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
    • जो भी भारत के आपराधिक सिंडीकेट, नशीली दवावों के तस्कर,कर चोर हैं इससे आसानी से रुपये को बिटकोइन में बदल सकते हैं
    • भारत के लोग भी इस तरीके के  क्रियायों में आगे बढ़ रहें है क्योंकि डिजिटल पैसे पर टैक्स छापे मारना मुश्किल है।
    • आज भारत दुनिया में  क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग में 19 वें स्थान पर है।
    • ZEBPAY जो भारत का सबसे बड़ा बिटकॉइन लेन देन का फोरम है उसके रिपोर्ट के अनुसार 2017 में एक लाख से बढ़ कर  पांच लाख तक इसके यूजर हो गये हैं।
    • अमेरिका ने बिटकॉइन के प्रयोग को कानूनी बना दिया है और वहां कि सरकार इस तरीके के व्यापार और निवेशकों पर कर लगाने पर विचार कर रही है।
    • कनाडा ने भी बिटकॉइन के प्रयोग को कानूनी मान्यता दे दी है।
    • ऑस्ट्रेलिया ने भी काफी हद तक बिटकोइन को मान्यता दे दी है और कानूनी रूप भी दे दिया है।
    • लगभग पूरे ऊरोप में जैसे बेल्जियम ,साइप्रस ,यूके ,स्विट्ज़रलैंड ,इटली ,नीदरलैंड ,फ्रांस सारे देश बिटकॉइन को कानूनी रूप दे दिया गया है।
    • सिंगापुर में भी बिटकॉइन कानूनी है।
    • जापान ने भी बिटकॉइन को कानूनी कर दिया है यहाँ की सरकार ने बिटकॉइन को डिजिटल मुद्रा मान ली है और यहाँ के लोग बढ़ चढ़ कर निवेश कर रहे हैं।
    • इसराइल ने भी बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है।

    रूस ने अभी कानूनी मान्यता नही दी है उसे लग रहा है उसकी मुद्रा रूबल को प्रभावित करने के लिए बिटकॉइन मुद्रा अमेरिका की साजिश हो सकती है। रूस ने एक क्रिप्टो सिक्का बना दिया है और इसे अपने देश में लागू कर दिया है। जो आगे चल कर भारत भी कर  सकता है पूरी तरीके से नियन्त्रण के लिए, जो उस मुद्रा को भारत सरकार विनियमित करेगी। जिसमे काफी नियम और विनियमन होंगे जो लोगों को निवेश करने के लिए आकर्षित करेंगे।

    जैसा की हम लोग जानते हैं की  बांग्लादेश और नेपाल ने बिटकॉइन को बैन कर रखा है पर आज भी बांग्लादेश और नेपाल के लोग बिटकॉइन से व्यापार कर रहे हैं उसको पूरी तरीके से नियन्त्रण में नही कर पा रहे हैं।

    भारत ने भी इसी की तर्ज़ पर बिटकॉइन को बैन कर दिया है अब देखना यह है की क्या भारत इस पर पूर्ण नियन्त्रण रख पायेगा या बांग्लादेश और नेपाल की तरह ही इसका भी नियन्त्रण इस पर संभव नही हो पायेगा, अगर पूर्ण नियन्त्रण कर पाता है तो यह फैसला आपराधिक सिंडीकेट, नशीली दवावों के तस्कर, कर लुटेरों पर जोरदार हमला साबित होगा।

    लेखक डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के (तृतीय वर्ष ) के छात्र हैं

    #bitcoin

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    3 Comments

    1. Kamal sharma on February 6, 2018 10:21 pm

      बहुत अच्छी जानकारी है, बधाई।

      Reply
    2. Salman Ali on February 6, 2018 11:59 pm

      लेख के द्वारा अपने लोगों को एक सरल भाषा में समझाने का प्रयास बेहतर तरीके से किया है। भारत के सन्दर्भ में भी बिटक्वाइन के मायने को अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया है।।

      Reply
    3. Anurag on February 7, 2018 2:57 am

      आप सब का हृदय से आभार ।

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading