Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    संसद में डेढ़ घंटे बोले मोदी, कांग्रेस के बुरे कारनामों की खोली पोल

    ShagunBy ShagunFebruary 8, 2018 राजनीति No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 576
    • मैं ही नहीं, महात्मा गांधी भी चाहते थे कांग्रेस खत्म हो
    • बयान पर फिर बहके मोदी- इंदिरा-बेनजीर ने किया था समझौता
    • कांग्रेस ने देश के टुकड़े किए
    • जितना उछालोगे कीचड़, उतना खिलेगा कमल

    नई दिल्ली, 08 फरवरी। संसद में बुधवार का दिन आरोप-प्रत्यारोप से भरा रहा। शेरो-शायरी के साथ सरकार-विपक्ष ने अपनी-अपनी बातें रखीं। बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी धन्यवाद प्रस्ताव दिया। राज्यसभा में डेढ़ घंटे तक मोदी ने न सिर्फ सरकार की उपलब्धियों की गिनाया, बल्कि कांग्रेस के भूतकाल को सामने लाकर जनता को 70 साल का हिसाब दिखा दिया।

    मोदी ने कहा कि कांग्रेस का 50-55 साल तक सत्ता में रहने पर जमीन से कट जाना बड़ा स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि हम सुझावों, फीडबैक और इनपुट के लिए हमेशा तैयार रहते है। क्योंकि हम सभी इस देश के लिए और गरीब लोगों के लिए ही काम करते हैं। मोदी ने कहा कि आपको आपातकाल वाला भारत चाहिए, मगर हमें गांधी वाला भारत चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे भी गांधी जी वाला ही भारत चाहिए क्योंकि गांधी जी ने कहा था कि आजादी मिल गई है, अब कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। कांग्रेस मुक्त भारत का विचार हमारा नहीं गांधी जी का विचार था।

    भोपाल गैस त्रासदी के आरोपी को कौन भगाया

    हजारों लोगों के हत्यारे को जहाज में विदेश कौन भेजा
    मोदी ने कहा- कांग्रेस को वो भारत चाहिए जहां हजारों लोगों की मौत के जिम्मेदार को जहाज में बिठा कर विदेश ले जाया जाए? मोदी का इशारा भोपाल गैस त्रासदी की तरफ था। मुख्य आरोपी वॉरेन एंडरसन को कांग्रेस की सरकार ने विदेश सुरक्षित भेज दिया था।

    कांग्रेस को वो भारत चाहिए जहां बड़ा पेड़ गिरने के बाद हज़ारों सिखों का कत्ले आम हो जाए. आपको लाखों को जेल में बंद करने वाला भारत चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि आपको न्यू इंडिया वाला भारत नहीं घोटाला वाला भारत चाहिए। आपको बोफोर्स घोटाला वाला भारत चाहिए।

    राज्यसभा में लगे ठहाके: रेणुका चौधरी पर कटाक्ष

    मोदी के भाषण के दौरान जब रेणुका चौधरी हंसने लगी तो सभापति ने उन्होंने रोकने की कोशिश की। उसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि सभापति जी मेरी आपसे विनती है कि रेणुका जी को कुछ मत कहिए। रामायण सीरिलय के बाद ऐसी हंसी सुनने का सौभाग्य आज जाकर मिला है।

    हम नेम चेंजर नहीं, गेम चेंजर

    • मोदी ने कहा कि हम नेम चेंजर नहीं बल्कि एम चेंजर हैं। यानी हम लक्ष्यों का पीछा करने वाले हैं।
      कांग्रेस ने देश को धोखे में रखा
    • कांग्रेस ने 28 साल तक बेनामी संपत्ति कानून को लागू नहीं किया, इसको किसने रोका कांग्रेस बता दे। अब तक इस कानून से 3,500 करोड़ से ज़्यादा की बेनामी संपत्ति जब्त हुई है।

    तीन तलाक पर घेरा

    तीन तलाक पर भी मोदी ने कहा-तीस साल तक आपके हाथ में ये मुद्दा था, फिर भी आपने राजनीति के चक्कर में इस बिल को फंसाए रखा। दुष्यंत कुमार की शायरी करते हुए मोदी ने कहा- आप तीन तलाक पर अपने तरीकों का कानून चाहते थे तो 30 साल आप की सरकार थी, तब क्यों नहीं बनाया।
    उनकी अपील है कि उन्हें हम मदद करें
    चाकू की पसलियों से गुज़ारिश तो देखिये।

    कांग्रेस पर क्या-क्या बोले मोदी

    -जब आपने देश का विभाजन किया, तब जो जहर बोया, आज आजादी के 70 साल बाद एक दिन ऐसा नहीं जाता जब आपके उस पाप की सजा 125 करोड़ हिन्दुस्तानी नहीं सहते हों। आपने देश के टुकड़े किए।
    -आपने मां भारती के टुकड़े कर दिये, उसके बाद भी देश आपके साथ रहा था। आप उस जमाने में देश पर राज कर रहे थे। रेडियो, टीवी आपकी भाषा बोलते थे, न्यायपालिका में नियुक्ति आप करते थे, तब पीआईएल (जनहित याचिका) नहीं होती थी।

    • आप लोकतंत्र की बात करते हो? आपके प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने हैदराबद एयरपोर्ट पर उतरकर अपनी ही पार्टी के दलित मुख्यमंत्री को खुलेआम अपमानित किया था।
    • अगर सरदार वल्लभ भाई पटेल पहले प्रधानमंत्री होते तो सारा कश्मीर ही हमारा होता।
    • कांग्रेस ने देश के टुकड़े करने का काम किया और कांग्रेस के लोगों ने पूरा समय एक ही परिवान के गीत गाने में लगा दिया, जिसके कारण देश की जनता ने उन्हें विपक्ष में बैठा दिया।

    तब भुट्टो ने इंदिरा को सुनाया था शेर
    अब मल्लिकार्जुन ने मोदी को सुनाया

    दुश्मनी जमके करो लेकिन ये गुंजाइश रहे,
    जब कभी हम दोस्त बन जाएं तो शर्मिन्दा ना हों।

    बशीर बद्र का यह शेर लोकसभा में बुधवार कों कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने मोदी के सामने सुनाया। जिसके जवाब में खडग़े को टारगेट करते हुए कहा कि बशीर बद्र की शायरी की आगे की दो लाइन भी आपने याद कर ली होती तो देश को पता चलता आप कहां खड़े हैं उसी शायरी में बशीर बद्र ने कहा है

    जी चाहता है सच बोलें,
    क्या करें, हौसला नहीं होता।
    गौरतलब है कि इस शेर को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जुल्फीकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते के समय इंदिरा गांधी को सुनाया था।

    कांग्रेस ने मोदी को सुनाई खरी-खरी

    मोदी जी लोग आपकी योजनाएं सुनना चाहते हैं, कांग्रेस की बुराई नहीं

    मोदी जब भाषण दे रहे थे इस बीच विपक्ष ने भी नारेबाज़ी जारी रखी। विपक्ष ने विरोध में ‘बंद करो जुमलाÓ जैसे नारे लगाना जारी रखा। शिवसेना ने पीएम के भाषण का विरोध किया। मोदी के लोकसभा भाषण की आलोचना करते हुए मनीषा खांडे ने कहा, समय आ गया है कि मोदी जी को अहसास हो, उन्हें चुनाव जीते चार साल हो गए हैं। लोग कांग्रेस से नाराज़ से इसलिए उन्होंने उन्हें चुना था, लोग आपकी योजनाएं सुनना चाहते हैं कांग्रेस की बुराई नहीं। इसी तरह राहुल गांधी ने भी कहा कि नरेंद्र मोदी एक घंटे से ज्यादा बोले मगर राफेल डील, या किसानों, या रोजगार पर कुछ नहीं कहा।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump's Bold Claim, Iran's Sharp Response: Strait of Hormuz Closed Again; Firm Denial on Uranium

    अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर दबाव बढ़ा, लेकिन रूस का समर्थन: ‘ईरान को सैन्य धमकियों से नहीं डराया जा सकता’

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    100 years of glorious journey! The Local Fund Audit Department celebrates its centenary.

    100 साल की गौरवपूर्ण यात्रा! स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने मनाई शताब्दी

    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    'I will change the name of Kannauj to Gorakhpur!' — Akhilesh Yadav's sharp retort to Smriti Irani's challenge.

    ‘कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर दूंगा!’ – स्मृति ईरानी के चैलेंज पर अखिलेश यादव का तीखा जवाब

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading