Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विरोध- प्रदर्शन

    रालोद ने सड़कों पर आलू फेककर किया विरोध-प्रदर्शन

    By February 9, 2018 विरोध- प्रदर्शन No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 572
    लखनऊ, 09 फरवरी। आलू किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में गुरुवार को विधान सभा पर भारी संख्या में प्रदर्शन किया। आलू किसानों तथा राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने रास्ते में ही बैरिकेटिग लगााकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन रालोद कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिग को पार करते हुये विधान सभा की तरफ कूंच किया और सड़कों पर आलू फेककर अपना विरोध जताते हुये जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा।
    प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद तथा राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की, कि आलू का समर्थन मूल्य कम से कम 1150 रूपये प्रति कुन्तल तय किया जाय और इसकी घोषणा तुरन्त की जाय क्योंकि आलू की फसल तैयार हो चुकी है। विगत वर्षो में समर्थन मूल्य घोषित न होने के फलस्वरूप आलू दो रूपये किलों में बेचना पड़ा और शीतगृहों में जमा आलू के किराये की भी व्यवस्था न होेने से वह आलू सड़कों पर फेका गया। आलू का समर्थन मूल्य लागत का डेढ गुना तत्काल घोषित किया जाय तथा आलू की कुल पैदावार की तीन चौथाई सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाय, शीतगृह भण्डारण दर वर्ष 1998 से पहले की व्यवस्थानुसार गठित विषय विशेषज्ञों-किसान-शीतगृह स्वामी की कमेंटी द्वारा तय की जाय, अन्य प्रदेश में आलू निर्यात के लिए ट्रान्सपोर्ट सब्सिडी सीधे किसानों के खाते में भेजी जाय जिससे व्यापारी और अधिकारी के गठजोड़ की लूट बंद हो सके। वर्तमान सरकार ने बिजली की दरों में बेतहाषा वृद्वि कर दी है जिसे तत्काल वापस लिया जाय गन्ने का बकाया मूल्य तत्काल भुगतान किया जाय, इसके साथ ही श्री त्यागी जी मांग की कि स्वामी नाथन आयोग की सिफारिषों को अक्षरषः लागू किया जाय और किसानों को प्रत्येक फसल का उनकी लागत मूल्य का डेढ गुना समर्थन मूल्य दिया जाय अन्यथा राष्ट्रीय लोकदल पुनः विधान सभा घेरने का काम करेगा युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में भर्तियां शीघ्र प्रारम्भ की जाय ताकि बेरोजगारी पर लगाम लग सके। यदि प्रदेश सरकार ध्यान नहीं देती है तो राष्ट्रीय लोकदल सड़कों पर निकलने के लिए बाध्य होगा।
    प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र शर्मा तथा वंष नारायन पटेल, राष्ट्रीय सचिव षिवकरन सिंह, डाॅ. सुधाकर पाण्डेय तथा ओंकार सिंह एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे, पूर्व मंत्री जीपी पुष्कर तथा योगराज सिंह, पूर्व विधायक डाॅ. अनिल चौधरी, वीरपाल राठी, भगवती प्रसाद सूर्यवंषी, सुखबीर सिंह, युवा रालोद के प्रदेष अध्यक्ष अम्बुज पटेल, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर, इं. संतोष मिश्रा, आदित्य विक्रम सिंह चन्द्रबली यादव, प्रदेश महासचिव श्रीमती किरन सिंह, जयप्रकाष वर्मा, राजेन्द्र सिंह सिकरवार, तेजपाल चौधरी, आरपी सिंह चैहान, रजनीकांत मिश्रा, डाॅ. राजकुमार सांगवान, कोषाध्यक्ष प्रो. यज्ञदत्त शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश गुप्ता, सुनील रोहटा, अंषुमान सिंह, इन्द्रजीत सिंह टीटू, मध्य जोन अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, पूर्वी जोन अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार, प्रदेष सचिव बीएल प्रेमी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, मनोज सिंह चैहान, भोलानाथ वर्मा, इरफाना सिन्हा, रामगोपाल सिंह चंदेल, चौधरी धीर सिंह, राव कैसर, सोहराब ग्यास, आईटी सेल के प्रदेष संयोजक राजा ऐष्वर्य राज सिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेष अध्यक्ष डाॅ. कृष्णा जायसवाल, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेष अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, रत्ना पाण्डेय, लक्ष्मी गौतम, काजल बाजपेई, संगीता शर्मा, विनोद सोनकर, अखिलेष वर्मा, महेष सिंह, डाॅ. सत्येन्द्र सिंह, बेलाल अहमद आदि हजारों रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Keep Reading

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    Memorandum by the Uttar Pradesh Primary Teachers' Association: District Magistrate confronted over 17-point demands.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ज्ञापन: 17 सूत्रीय मांगों पर जिला अधिकारी को घेरा

    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading