Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    ShagunBy ShagunSeptember 2, 2026 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.
    68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव किया बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मंत्री के आवास के बाहर धरने पर बैठे है, पुलिस बल मौजूद रहा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 4

    लखनऊ, 2 सितंबर 2026 : 68500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 के आरक्षण मामले में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन न होने से नाराज शिक्षक अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का जोरदार घेराव कर दिया।

    आयोग का आदेश लंबित, अभ्यर्थी सड़क पर

    अभ्यर्थियों का आरोप है कि आयोग ने स्पष्ट संस्तुति दी है – 150 अंकों में 60 (40 प्रतिशत) या उससे अधिक लाने वाले ओबीसी अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण मानकर नियुक्ति दी जाए। इससे ओबीसी के साथ दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित भी लाभान्वित होंगे। लेकिन कई समय बीत जाने के बावजूद शासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    “हम अहसान नहीं, न्याय मांग रहे हैं”

    धरने का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने कहा, “अभ्यर्थी वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। आयोग के आदेश के बाद उम्मीद जगी थी, लेकिन सरकार इसे लंबित रखे हुए है। हम संवैधानिक अधिकार मांग रहे हैं, अहसान नहीं।”

    अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें

    1. आयोग के आदेश/संस्तुति का तत्काल और अक्षरशः अनुपालन
    2. 40 प्रतिशत अंक पाने वाले पात्र ओबीसी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक व स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों को नियुक्ति
    3. आरक्षण विसंगतियों के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई
    4. शासन द्वारा की गई कार्यवाही की सार्वजनिक जानकारी
    5. मामले का शीघ्र और न्यायपूर्ण निस्तारण

    प्रशासन की कार्रवाई

    प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने कई अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर इको गार्डन भेज दिया। धरने में तूफान सिंह, आशुतोष वर्मा, नवीन चौधरी, अखिल यादव, योगेश लोधी, ललिता चौधरी, कुसुम चौधरी समेत दर्जनों अभ्यर्थी शामिल रहे। अभ्यर्थियों ने साफ किया कि जब तक आयोग के आदेश का पालन नहीं होता, उनका शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026
    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    September 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading