अज़हरुद्दीन को भी पछाड़ा
नई दिल्ली, 11 फरवरी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को चौथे मैच में अर्धशतक लगाने वाले कप्तान विराट कोहली (9,423 रन) पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन (9378 रन) को पछाड़कर वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5वें भारतीय बन गए। वहीं, कोहली विंडीज़ के क्रिस गेल (9420 रन) को पीछे छोड़कर वनडे में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।







