लखनऊ, 12 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मौसम में आये बदलाव से जहाँ ठण्ड ने जोर पकड़ा वही आज तेज हवाओं और बारिश के बीच आज ओले भी गिरे, इन ओलों को लोगों ने मजे से दौड़ कर समेटना शुरू कर दिया इसके साथ ही कुछ महिलाये और बच्चों ने इसे खाकर भी मजा लिया। ओले गिरने की खबर इंदिरा नगर, अलीगंज समेत ट्रांस गोमती व अन्य इलाको से भी आयी है।








