Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    सोशल मीडिया ने साहित्य के बड़े-बड़े माफ़ियाओं को धूल चटा कर उन की सत्ता को तहस-नहस कर दिया है

    By February 15, 2018Updated:February 15, 2018 ब्लॉग No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 623

    दयानन्द पांडेय

    क्या कहूँ,
    मस्तक-कुण्ड में जलती
    सत्-चित्-वेदना-सचाई व ग़लती–
    मस्तक शिराओं में तनाव दिन-रात।
    अब अभिव्यक्ति के सारे ख़तरे
    उठाने ही होंगे।
    तोड़ने होंगे ही मठ और गढ़ सब।
    अंधेरे में शीर्षक लंबी कविता में जब मुक्तिबोध यह लिख रहे थे तब वह भला क्या जानते थे कि उन की इस कविता पंक्ति का लफ्फाज और हिप्पोक्रेट साहित्यकार हद से अधिक दुरूपयोग करेंगे और कि इस कविता पंक्ति की आड़ में यह लफ्फाज और हिप्पोक्रेट साहित्यकार नित नए-नए गढ़ और मठ बनाते जाएंगे । मुक्तिबोध तो तब यह भी नहीं जानते थे कि साहित्य की ज़मीन कभी सोशल मीडिया की भी जद में आ जाएगी । और यह सोशल मीडिया इन बेगैरत लफ्फाजों और हिप्पोक्रेट साहित्यकारों की दुनिया तहस-नहस कर , उन के सारे मठ और गढ़ ध्वस्त कर देगा । सच सोशल मीडिया ने वह काम कर दिया है जो लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था ।  फेसबुक , ब्लाग और साइट ने बड़े-बड़े महारथियों की पैंट उतार दी है, नींद उड़ा दी है। साहित्यिक परिदृश्य को तानाशाही , हिप्पोक्रेसी और लफ्फाजी से मुक्त कर नई खिड़की और नई ज़मीन परोस दी है। वह एक नारा था न कभी कि कमाने वाला खाएगा ! की तर्ज पर साबित हो गया है कि लिखने वाला ही पढ़ा जाएगा, गैंगबाज मारा जाएगा !
    Image result for social media
    इस लिए भी कि  साहित्यिक परिदृश्य में गुटबाजी और गैंगबाज़ी बहुत होती है । इतनी कि इन का कमीनापन देख कर अपराधियों के बड़े-बड़े गैंग भी शर्मा जाएं। पुरुषों के अलग गैंग हैं , महिलाओं के अलग गैंग । हां , इन गैंगबाजों के पास रचना या आलोचना नहीं है , एक जहर है , नफ़रत और छुआछूत है । इन के पास पत्रिका है , संगठन हैं, पालतू पत्रकार हैं , अख़बारों में इन के ही फ़ोटो , इन के ही भाषण हैं । सभा , सेमिनारों में इन का ही कब्जा है। यही नहीं तमाम नए-पुराने सशक्त रचनाकार इन गैंगबाजों की जहरीली और बदबूदार हवा में नाक पर रुमाल रख कर किनारे हो गए हैं। महिला गैंगबाज़ भी हैं तो इन पुरुष गैंगबाजों का बगल बच्चा ही लेकिन उन की महत्वाकांक्षा और आपसी डाह उन्हें पुरुषों से कहीं ज़्यादा जहरीली और बदबूदार बना गई है । अमृतलाल नागर अपने समय की गुटबाजी के मद्देनजर मुझे समझाते हुए कहते थे , रचा ही बचा रह जाएगा । तो मैं ने तो रचने पर ही सर्वदा ध्यान दिया है और इन गैंगबाजों को सर्वदा जूते की नोक पर रखा है । कभी इन की परवाह नहीं की।
    फिर सोशल मीडिया की अकूत ताक़त ने इन गैंगबाज़ों की हवा निकाल कर, इन्हें इन की औक़ात बता दी है। पहले भड़ास ने फिर मेरे ब्लाग सरोकारनामा ने जो असंख्य पाठक दुनिया भर में मुझे दिए हैं , कोई पत्रिका, अख़बार या कोई प्रकाशित किताब भी मुझे अभी तक नहीं दे पाई। सोने पर सुहागा फेसबुक है, जहां पाठकों से रुबरु न सिर्फ़ संवाद हो जाता है , अपनी औक़ात समझ में आ जाती है बल्कि दुनिया भर को , दोस्त-दुश्मन हर किसी को सूचना देने का सब से बड़ा प्लेटफार्म भी मिल जाता है । सच यह है कि सोशल मीडिया ने साहित्य के बड़े-बड़े माफ़ियाओं को धूल चटा दी है, उन की सत्ता को तहस-नहस कर सर्व सामान्य को भी सभी अवसर उपलब्ध करवा दिए हैं , मुफ्त में । बस यही है कि जिस बीज में ताक़त होगी, वह पत्थर फोड़ कर, कड़ी ज़मीन तोड़ कर भी उग आएगा और वृक्ष बन जाएगा । फूल और फल से सर्वदा लदा रहेगा। जिस बीज में कुछ नहीं होगा, वह तमाम सुविधाओं और बैसाखी के भी खिल न सकेगा, उग न सकेगा । यह भी सोशल मीडिया ने बता दिया है। यह भी कि रचना का सूरज तो उगेगा और पूरब से ही उगेगा। नेट पर लोग खोज ही लेते हैं अपना-अपना सूरज । कोई बादल , कोई पर्वत , कोई माफ़िया, कोई गैंगबाज़, कोई तानाशाह, कोई लफ्फाज , कोई हिप्पोक्रेट उसे रोक नहीं पाता । उस के सारे मठ और गढ़ अनायास टूट जाते हैं। टूटते ही जाते हैं। इस लिए भी कि सोशल मीडिया वह नदी है जहां बहता पानी ही काम आता है, ठहरा और सड़ा जल नहीं।
    .सरोकारनामा से साभार

    Keep Reading

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading