एक तरफ लोगों को दीवाना बना रहीं प्रिया प्रकाश की मुश्किलें भी बढ़ रही हैंहैदराबाद में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है
नई दिल्ली, 17 फरवरी। वैलेंटाइन डे से पहले मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश का दीवाना पूरा इंडिया हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ के गाने ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ में प्रिया ने अपने एक्सप्रेशन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
यूट्यूब और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वो अपने कॉलेज के दिनों में खो जाता है। तो आइए इस वीडिया की सच्चाई। लड़की की अदाएं लोगों को इतनी पसंद आ रही हैं कि इंस्ट्राग्राम पर उसके कुछ ही घंटों में चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ चुके हैं। साथ ही ट्विटर पर भी उसका नाम टॉप ट्रेंड में बना हुआ है।
हैदराबाद में दर्ज हुयी FIR
एक तरफ लोगों को दीवाना बना रहीं प्रिया प्रकाश की मुश्किलें भी बढ रही हैं। हैदराबाद में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उन पर मुस्लिम भावनाएं भड़कने का आरोप है। बताया जा रहा है कि शिकायत करने वाले को पहले प्रिया प्रकाश का ये गाना बहुत पसंद आया था। गाना मलयालम में होने की वजह से उनको समझ नहीं आया तो उन्होंने शब्दों का अनुवाद करके समझा। उसके बाद उनको यह गाना मुस्लिम भावनाएं आहत करने वाला लगा।
- शिकायत के अनुसार, ‘Manikya Malaraya Poovi’ गाने को अंग्रेजी में अनुवाद करेंगे तो वो मुस्लिमों के पैगंबर की बेइज्जती करता हुआ प्रतीत होता है। बता दें कि दो दिन पहले प्रिया प्रकाश का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो आंख मारती नजर आ रही थीं।
- मुस्लिम समुदाय को प्रिया प्रकाश के एक्सप्रेशन और गाने के लिरिक्स को लेकर आपत्ति है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इसके अलावा FIR लिखवाने वाले शख्स मोहम्मद अब्दुल ने कहा कि उन्हें प्रिया प्रकाश के फिल्मों में काम करने से कोई आपत्ति नहीं है।
https://www.facebook.com/PriyaPrakashVarri/videos/1184735754995556/






