Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    अधिक वसूली गयी धनराशि उपभोक्ताओं के आगामी बिलों में अविलम्ब करायें समायोजित: जांच समिति

    By February 17, 2018Updated:February 17, 2018 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 536
    • नियामक आयोग की उच्च स्तरीय जांच समिति ने अनमीटर्ड किसानों से अधिक वसूली पर सख्त रूख अपनाया, कार्पोरेशन प्रबन्धन को दिया निर्देश अधिक वसूल की गयी धनराशि उपभोक्ताओं के आगामी बिलों में अविलम्ब करायें समायोजित।
    • जांच समिति के बार-बार निर्देश के बाद भी अभी भी अधिक वसूली का आदेश लागू रखने पर कार्पोरेशन प्रबन्धन को दिये निर्देश, कहा दोषी अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित कर प्रबन्धन करे कार्यवाही और 15 दिन में समिति को दे रिर्पोट।
    • बिलिंग एजेन्सी फ्लूएण्ट ग्रिड लि. द्वारा जांच समिति के सामने सौंपे गये प्रपत्र में बड़ा खुलासा प्रदेश में 7 हजार 956 किसानों के ऐसे मामले आये सामने जिनके यहां बिना मीटर लगाये फेक मीटर नम्बर डालकर की गयी नारमेटिव आधार पर अधिक वसूली।
    लखनऊ, 17 फरवरी। प्रदेश के हजारों अनमीटर्ड किसानों से सभी बिजली कम्पनियों में नियामक आयोग द्वारा तय टैरिफ से भिन्न नारमेटिव आधार पर अधिक वसूली के मामले में नियामक आयोग द्वारा गठित उच्च स्तरीय जांच समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें नियामक आयोग के निदेशक टैरिफ डा. अमित भार्गव, पावर कार्पोरेशन के मुख्य अभियन्ता आरएयू नीरज अग्रवाल व प्रदेश के उपभोक्ताओं के तरफ से जाचं समिति में शामिल सदस्य उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा उपस्थित थे।
    गौरतलब है कि यह मामला तब सामने आया था जब आयोग द्वारा बिजली दरों की सुनवाई में उपभोक्ताओं द्वारा यह मुद्दा उठाया गया कि नियामक आयोग द्वारा तय टैरिफ के तहत जिन अनमीटर्ड किसानों से 5 हार्सपावर पर रू. 834 वसूला जाना था, उनसे नियम विरूद्ध तरीके से नारमेटिव आधार पर रू. 3097 की वसूली की गयी और अभी भी की जा रही है। जिसको लेकर विगत दिनों आयोग द्वारा जांच समिति गठित की गयी थी।
    फ्लूएण्ट ग्रिड लि. के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा जांच समिति के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर सौंपे गये प्रपत्रों से बेहद चैंकाने वाले मामले सामने आये हैं। 7 हजार 956 किसानों के ऐसे मामले सामने आये जिनके यहां फेक मीटर संख्या डालकर डुप्लीकेट बिलिंग कर नारमेटिव आधार पर अधिक वसूली की गयी। सबसे बड़ा चैंकाने वाले मामला यह सामने आया कि जांच समिति द्वारा विगत माह में सभी प्रबन्ध निदेशकों को स्पष्ट रूप से दिये गये निर्देश के बावजूद अभी भी नारमेटिव आधार पर किसानों से आयोग द्वारा तय टैरिफ से भिन्न अधिक वसूली के मामले का पर्दाफाश हुआ है। बिलिंग एजेन्सी द्वारा सौंपे गये प्रपत्र में जनवरी 2018 में 11 हजार 951 ऐसे बिल सामने आये जिसमें नारमेटिव आधार पर अधिक वसूली की गयी है और आगे वर्तमान माह फरवरी 2018 में भी जारी है।
    जांच समिति द्वारा जब बिलिंग एजेन्सी के उपस्थित प्रतिनिधियों से सवाल जवाब किया गया तो उनके द्वारा लिखित तौर पर यह कहा गया कि अधीक्षण अभियन्ता आरएपीडीआरपी पार्ट ए एवं आईटी पावर कार्पोरेश के निर्देश पर आयोग द्वारा तय टैरिफ से भिन्न नारमेटिव व्यवस्था बिलिंग में लागू की गयी। अभी तक उनके द्वारा बिलिंग व्यवस्था में बदलाव का निर्देश नहीं दिया गया, जिससे अनमीटर्ड  किसानों के बिलों में पूर्ववत वसूली नारमेटिव आधार पर अभी भी चल रही है।
    जांच समिति ने मामले की गम्भीरता से लेते हुए पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन को यह निर्देश दिया कि चूंकि अधीक्षण अभियन्ता आरएपीडीआरपी पार्ट ए एवं आईटी द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। इसके दृष्टिगत पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन मामले पर गम्भीरता दिखाते हुए नारमेटिव आधार पर किसानों से अधिक वसूल की गयी धनराशि को विद्युत उपभोक्ताओं के आगामी बिलों में अविलम्ब समायोजित कराये।
    जांच समिति ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए कार्पोरेशन प्रबन्धन को यह भी निर्देश दिया है कि जांच समिति के बार-बार निर्देश केे बाद भी नियम विरूद्ध नारमेटिव बिलिंग व्यवस्था को लागू कराने के लिये जो भी अधिकारी दोषी हैं। प्रबन्धन उनका उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्यवाही करे और कृत कार्यवाही से जांच समिति को 15 दिन में अवगत कराना सुनिश्चित करे।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading