Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    ShagunBy ShagunJune 17, 2026 प्रेसनोट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 39

    स्वामी सहजानंद के विचारों को लेकर चला संवाद यात्रा

    लखनऊ/गाजीपुर। स्वामी सहजानंद सरस्वती और राहुल सांकृत्यायन की विरासत को जीवंत करने के लिए “किसान मज़दूर नौजवान चेतना यात्रा” निकाली गई। पदयात्रा स्वामी सहजानंद के गांव देवा से शुरू होकर राहुल सांकृत्यायन के गांव की ओर बढ़ी।

    देवा में शानदार स्वागत और श्रद्धांजलि

    देवा में स्वामी सहजानंद के परिजन अरविंद राय, ग्राम प्रधान दीपक चौरसिया तथा स्थानीय ग्रामीणों ने यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। स्मारक स्थल पर माल्यार्पण के बाद यात्रा औपचारिक रूप से शुरू हुई।

    वीर अब्दुल हमीद और डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि

    यात्रा के दौरान वीर अब्दुल हमीद की जलालाबाद वाली जगह और सरसेना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तपती धूप में भी पदयात्रियों का उत्साह कम नहीं हुआ।

    आजमगढ़, बलिया, मऊ और गाजीपुर से जनता का भव्य स्वागत

    आजमगढ़, बलिया, मऊ और गाजीपुर से आए सैकड़ों पदयात्रियों का जलालाबाद, सरसेना, छपरा, रायपुर, सरोदा सीरसा, देवखरी, भिखमपुर और चिरैयाकोट में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों से यात्रा का स्वागत हुआ।“

    अन्नदाता अब कानून बनाएगा” – स्वामी सहजानंद की बात आज भी प्रासंगिक

    वक्ताओं ने कहा कि स्वामी सहजानंद किसानों को “भगवान” मानते थे और कहते थे — “जो अन्न और वस्त्र उपजाएगा, वही कानून बनाएगा, यही भारत वर्ष उसका है।”

    उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज उसी किसान को आत्महत्या करने को मजबूर किया जा रहा है। नए कृषि-श्रम विरोधी कानून किसान-मजदूरों को गुलामी की ओर धकेल रहे हैं। बेरोजगार युवा पेपर लीक, भर्ती घोटालों और धांधली से त्रस्त होकर आत्महत्या कर रहे हैं। अधिकार की बात करने वाले किसान-मजदूरों को “देश विरोधी” बताकर दमन किया जा रहा है।

    यात्रा में शामिल प्रमुख नेता

    मैगसेसे पुरस्कार विजेता सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाण्डेय, राजीव यादव, मदन सांकृत्यायन, वीरेंद्र यादव, हीरालाल यादव, सत्यम प्रजापति, राजशेखर, अधिवक्ता विनोद यादव, अवधेश यादव, ओबैस असगर, अरविंद मूर्ति, बृजेश यादव, हिमांशु मौर्या समेत सैकड़ों किसान, मजदूर, महिला और नौजवान कार्यकर्ता इस चेतना यात्रा का हिस्सा बने।

    बता दें कि यह पदयात्रा किसान-मजदूर-नौजवानों में चेतना जगाने और स्वामी सहजानंद-राहुल सांकृत्यायन जैसे महान विचारकों की याद को तरोताजा करने का प्रयास है।

    Shagun

    Keep Reading

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026
    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    July 13, 2026
    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading