Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    भारत में हनीमून के लिए हैं यह खास जगह

    By June 29, 2017 इंडिया No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 599

    अगर आपकी भी हाल ही में शादी हुई है या होने वाली है और आप अपने देश में ही हनीमून जाने का मन बना रहे हैं, तो इसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि इसमें हैं अपने ही देश के ऐसे 10 स्थान जो हनीमून के लिए हैं एकदम परफेक्ट…

    अंडमान व नीकोबार द्वीप समूह

    अंडमान व नीकोबार द्वीप समूह वनस्पतियों और जीवों से पटा हुआ है, जो अपने प्राकृतिक रूप से एक रोमांटिक माहौल में दक्ष है. इसलिए इस जगह को भी आप अपने हनीमून के लिए चुन सकते हैं. आपको बताते चलें कि अगर आप और आपका साथी फूडी और साहसी हैं, तो इसकी तुलना में आपके लिए दूसरी जगह नहीं हो सकती. जंगल का जीवन, रंगीन मछलियों का दृश्य और ढ़ेर सारा प्राकृतिक सौंदर्य. सबुकछ है यहां आपके काम का. वाटर स्कीइंग, विंडसर्फिंग, स्पीड बोट, नाव की सवारी और पानी के नीचे डाइविंग जैसे खेल आपके जीवन में रोमांच भर देने की कला में निपुण हैं. अतः हनीमून के लिए इससे परफेक्ट जगह कोई और नहीं.

     

     

    जम्मू और कश्मीर

    श्रीनगर को भारत की सबसे रोमांटिक डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है. यहां की डल लेक, शालीमार बाग और निशात बाग जैसे शानदार गार्डन इसे परफेक्ट बनाते हैं. यहां आने वाले कपल गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम भी पहुंचते हैं. एक ओर जहां ग्रीष्मकालीन राजधानी के नाम वाला कश्मीर, आकर्षक झीलों, सुंदर घाटियों, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों, हाउसबोटों, और मुगल गार्डन को अपने आगोश में रखता है. वहीं दूसरी तरफ अपनी शीतकालीन राजधानी जम्मू किलों, मंदिरों और गुफाओं के अलौकिक दृश्यों को प्रर्दशित करती है. वैसे भी भारत में स्थित इस जगह को ‘देशी स्विट्ज़रलैंड’ का खिताब हासिल है.

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड प्राकृतिक दृष्टिकोण से किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां एक स्थल है औली, जो भारत के पसंददीदा हनीमून प्वाइंट में से एक माना जाता है. सूर्य की किरणें जब यहां की पर्वतों की श्रृंखला पर पड़ती हैं, तो कपल्स के चेहरे खिल उठते हैं. यहां बर्फ़ से खेलने का आनंद ही कुछ और है. कपल्स के लिए उत्तराखंड में नैनीताल भी है, जहां की झीलें, एरियल रोपवे, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क आदि कपल्स को बाहें फैलाकर बुलाते हैं. रोमांटिक दृष्टि से यहां मुक्तेश्वर भी है, जहां सेब, नाशपाती और उत्कृष्ट चॉकलेट, आदि कपल्स का इंतजार करती दिखती हैं.

    गोवा

    एक लम्बे समय से गोवा, भारत में हनीमून के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है. सस्ती शराब से लेकर समुद्र किनारों तक, यहाँ की स्वच्छता ओर सर्वदेशीय कपल्स को यहां आने के लिए आमंत्रित करता है. कहते हैं कि गोवा में एक उष्णकटिबंधीय जगह पर जो आनंद लिया जा सकता है. वह भारत के किसी अन्य तटीय शहर में पाना बहुत मुश्किल है. गोवा के कैंडोलिम क्षेत्र में तीन विशाल समुद्री बीच हैं- कैंडोलिम, कैलेग्यूट और बागा, जिनका रखरखाव सबसे अच्छा है. यहां पानी के कई खेल उपलब्ध हैं. यहां आप जेट-स्कीस, राइड्स और पैरासेलिंग का मज़ा ले सकते हैं. इन तीनों बीचों से कुछ ही दूरी पर है-अंजुना बीच ओर विश्व प्रसिद्ध कर्लीस संगम है. जहां कपल्स अपना वक्त बिता सकते हैं.

     

    तमिलनाडु

    अगर आप और आपका साथी आध्यात्मिक और वन्य जीवन को लेकर उत्साही है, तो तमिलनाडु से बेहतर डेस्टिनेशन कोई और नहीं. वालपराय के सदाबहार वन, अन्नामलाई टाइगर रिजर्व राष्ट्रीय पार्क, अरुणाचल मंदिर, तिरुवन्नामलाई में रमण आश्रम आदि दर्शनीय स्थल हैं. तमिलनाडू का ऊटी भी हर किसी के दिलो-दिमाग में एक बेहतर जगह बनाए हुए है. नीलगिरी पहाड़ियों पर बसा यह हिल स्टेशन बहुत खूबसूरत है. यहां पर सिर्फ भारत ही नहीं दूर दूर से लोग घूमने आते हैं. यहां पर गुलाब के बगीचे और झीलें लोगों को बेहद पसंद आती हैं.

    राजस्थान

    राजस्थान का उदयपुर सिटी ऑफ लेक्स के नाम से मशहूर है. जिसे ईस्ट का वेनिस भी कहा जाता है. उदयपुर को भारत की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक माना गया है. अरावली की पहाड़ियों से जुड़ी यहां की लेक एक अलग दुनिया में होने का एहसास कराती है. यहां बने ताज लेक पैलेस हेरिटेज होटल को भी सबसे रोमांटिक होटल्स में गिना जाता है. मई और जून में शादी करने वालों के लिए ये जगह परफेक्ट है. उदयपुर के अलावा राजस्थान में कपल्स जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, माउंट आबू की तरफ भी रूख कर सकते हैं. मतलब, पूरे महीने भर आप राजस्थान में घुमते हुए अपना हनीमून सेलिब्रेट कर सकते हैं.

    दार्जिलिंग

    पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग को पहाड़ियों की रानी के रूप में जाना जाता है. कहा जाता है कि यहां पर जो भी कपल्स हनीमून मनाने आते हैं, उनका हनीमून काफी यादगार रहता है. यहां पर चाय के बगीचे और ठंडा मौसम काफी मनमोहक होता है. दार्जिलिंग साहसी कपल्स की सबसे पंसदीदा जगह है, क्योंकि रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग और यूनेस्को विश्व विरासत खिलौना रेलगाड़ी की सवारी अदभुत होती है.

    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में कई खूबसूरत गांव-शहर बसे हैं. खूबसूरत और आकर्षक हिल स्टेशनों वाला यह राज्य कपल्स का पसंदीदा स्थल है. गर्मियों में तो पश्चिम और दक्षिण से आन वाले कपल्स यहीं का रुख करते हैं. गर्म प्रदेशों के लोग इनकी पहाडिय़ों में ही अपने लिए छांव देखते हैं. सर्दियों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड होती है. ऊपरी इलाकों में तो बर्फबारी भी होती है. आकर्षक पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश का इतिहास भी बहुत समृद्ध है.

    केरल

    अगर आप प्रकृति और प्राकृतिक सौंदर्य की बाहों में अपने साथी के साथ समय बिताने की हसरत रखते हैं, तो केरल से बेहतर जगह हो ही नहीं सकती. केरल की समृद्ध वनस्पति, शांतिपूर्ण माहौल और खूबसूरत दृश्य आपके जीवन में आनंद भर देंगे. यहां आप अपने साथी के साथ सूर्य स्नान, अलेप्पी, मुन्नार और वायनाड में एक रोमांटिक क्रूज यात्रा का भी लुत्फ़ ले सकते हैं. साथ ही हाउसबोट में बोटिंग करके यहां की नहरों, नदियों की गहराइयों को महसूस कर सकते हैं. केरल में एक जगह है मुन्नार जहां चाय के बाग और गार्डन इसे एक परफेक्ट हनीमून स्थल बनाते हैं. इसे साउथ का रत्न भी कहा जाता है, तो यहां कोहरे वाला मौसम कपल्स को काफी पसंद आता है.

    कच्छ

    गुजरात के कच्छ में कई सारी बातें है. जहां कपल्स अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं. भारत का सबसे बड़ा जिला होने के नाते, कच्छ अपनी सफ़ेद रेत, समुद्री तटों और अभ्यारण्यों के लिए जाना जाता है. कहा जाता है कि कच्छ समुद्र का ही एक संकरा भाग है. जो भूकंप की वजह से समुद्र से अलग हो गया था. यहां मनाया जाने वाला रण उत्सव भारत के अलावा विदेशों में भी प्रसिद्द है. इस उत्सव के दौरान आपको यहां सफ़ेद रेगिस्तान के ऊपर पूरे चांद का खूबसूरत दृश्य भी देखने को मिलता है. जो इस जगह के अलावा आप और कहीं नहीं देखने को नहीं मिलेगी.

    Keep Reading

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Tikwampur, the birthplace of patriotism, falls victim to government apathy.

    राष्ट्रभक्ति की जन्मभूमि टिकवांपुर सरकारी बेरुखी की शिकार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading