मूलभूत सुविधाओं से वंचित छात्रों ने किया विरोध- प्रदर्शन
.विवि प्रशासन विरोध -प्रदर्शन के आगे झुका, रातों- रात मंगा लिए तीन कूलर लेकिन प्रदर्शन अभी मांगे पूरी न होने तक जारी
लखनऊ, 15 मार्च। बीबीएयू के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय में वाटर कूलर (पीने का पानी) की 6 महीने से पानी की व्यवस्था न होने से आज छात्रों के सब्र का बांध टूट गया और को सुबह 08:00 बजे पुस्तकालय का बहिष्कार कर अनिशिचितकाल के लिए विरोध प्रदर्शन किया।

मिली जानकारी के अनुसार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय में लगभग 6 महीनों से छात्र/छात्राओ को पीने का पानी उपलब्ध नही हो पा रहा हैं। जिसकी सूचना छात्रों तथा पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ सुनील गोरिया के द्वारा कुलपति को लगभग 20 बार लिखित रूप में कई बार उपलब्ध करा चुके हैं। लेकिन फिर भी पीने का पानी उपलब्ध नही कराया गया है। जिसमे सबसे अधिक समस्या छात्र/छात्राओ और कर्मचारियों को हो रही है। पुस्तकालय में पीने का पानी कई महीनों से उपलब्ध न होने से छात्रो की पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पड़ रहा हैं। जिसका छात्रों में विवि प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त हैं। आज जब सब्र का बांध टुटा तो छात्रो ने अपनी मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन किया।
यह है छात्रो की मुख्य मांगे:
1. पुस्तकालय के परिसर में चारों तल पर वाटर कूलर लगाएं जाएं।
2. पुस्तकालय और समस्त छात्रावास की पानी की टँकी की पूर्णरूप से सफाई की जाएं।
3. पुस्तकालय के सभी तलों की टॉयलेट में पानी और अन्य व्यवस्था की जाएँ।
4. रीडिंग रूम में एक गार्ड की नियुक्ति की जाएँ ताकि पठन-पाठन हो सके।
5. पुस्तकालय में रीडिंग रूम और किताबों की संख्या बढ़ाई जाएँ।
6. पुस्तकालय को 24 घण्टे खोली जाएँ।
7. पुस्तकालय में अवैधरूप चल रहे चार विभाग (इनफार्मेशन विभाग, कंप्यूटर विभाग, हिंदी, और लोक प्रशासन उनको पुस्तकालय से हटाया जाएँ जिससे शोर कम हो।
8. पुस्तकालय में खराब पड़ी लाईटे तत्कालरूप से मरम्मत करवाई जाएँ।
इस विरोध -प्रदर्शन में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं में श्री बसन्त कनौजिया, जय सिंह, आलोक, सुधीर कुमार, दिवाकर राम, शिवम आदित्य, प्रदीप राय, राजकुमार, सुनील गौर, क्रांतिकुमार व अन्य लोग शामिल थे।
https://www.facebook.com/basant.kanaujiya/videos/1071133939702842/?t=257







