नई दिल्ली, 15 मार्च। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बांग्लादेश के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कार्तिक इस मुकाबले में बांग्लादेश के लिटन दास को स्टंप करने के साथ ही टी20 क्रिकेट में 50 स्टंपिंग करने वाले दुनिया के चौथे और भारत के दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं। कार्तिक ने अपने 230वें मैच में यह मुकाबल हासिल किया।
वहीं भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग्स का रिकार्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने 277 मैचों में 70 स्टंप किए हैं। धोनी ने विकेट के पीछे कुल 210 शिकार किए हैं। वहीं पाकिस्तान के कामरान अकमल के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंप करने का रेकॉर्ड दर्ज है। अकमल ने 217 टी20 मुकाबलों में 92 स्टंप किए हैं। अकमल ने 118 कैच सहित कुल 210 शिकार किए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने का रेकॉर्ड है पर स्टंपिग के मामले में वह तीसरे स्थान पर हैं।







