Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    प्रदेश के सभी 1 करोड़ 79 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली कम्पनियां अविलम्ब दें उनकी जमा सिक्योरिटी पर ब्याज

    By July 1, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 598
    • उपभोक्ता परिषद के जनहित प्रत्यावेदन पर नियामक आयोग का ऐतिहासिक फैसला
    • नियामक आयोग का पावर कार्पोेरेशन के प्रबन्ध निदेशक को स्पष्ट निर्देश कि 1 अप्रैल को आरबीआई द्वारा जारी बैंक रेट के अनुसार विद्युत उपभोक्तााओं को उनकी सिक्योरिटी पर अविलम्ब दिया जाय ब्याज जिसके लिये कम्पनियों को तत्काल दें निर्देश।
    • इस वर्ष बैंक रेट 7.75 प्रतिशत के अनुसार विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगा ब्याज।
    • नियामक आयोग ने अपने फैसले में कहा कि यह कानून विद्युत वितरण संहिता 2005 के प्राविधानों के अनुसार प्रत्येक वर्ष बिजली कम्पनियां स्वतः करें लागू और उपभोक्ताओं को दें लाभ।
    • प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं की लगभग 271 करोड़ जमा है बिजली कम्पनियों के पास सिक्योरिटी। 
    प्रदेश की बिजली कम्पनियों द्वारा प्रदेश के लगभग 1 करोड 79 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को उनके द्वारा जमा की गयी सिक्योरिटी पर वर्ष 2016-17 का ब्याज न दिये जाने के विरोध में उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा द्वारा उ0प्र0 विद्युत नियामक आयोग में 28 जून को दाखिल जनहित प्रत्यावेदन पर नियामक आयोग अध्यक्ष श्री देश दीपक वर्मा व सदस्य श्री एसके अग्रवाल ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। जिसमें पावर कार्पोरेशन के प्रबन्ध निदेशक को यह निर्देश दिये गये हैं कि अविलम्ब सभी बिजली कम्पनियों को इस आशय का निर्देश भेजें कि सभी विद्युत उपभोक्ताओं को अविलम्ब उनके द्वारा जमा सिक्योरिटी पर विद्युत वितरण संहिता 2005 की धारा-4.20(प) के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक की 01 अप्रैल को जो बैंक दर है, उसके अनुसार अविलम्ब ब्याज दें। नियामक आयोग द्वारा जारी निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्युत वितरण संहिता 2005 के प्राविधानानुसार प्रत्येक वर्ष अप्रैल, मई व जून में विद्युत उपभोक्ताओं को रिजर्व बैक की दर पर ब्याज उनके बिलों में समायोजित हो जाना चाहिए। इसके लिये प्रत्येक वर्ष बिजली कम्पनियों के लिये आयोग द्वारा अलग से कोई निर्देश जारी नहीं किये जायेंगे। जब तक प्राविधानों में कोई बदलाव न किया जाये, तब तक प्रत्येक वर्ष इस आदेश के तहत उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी पर ब्याज बिजली कम्पनियों को हर हाल में देना है।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि वर्ष 2016-17 में बिजली कम्पनियों को प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को 7.75 प्रतिशत ब्याज देना होगा क्योंकि 1 अप्रैल को भारतीय रिजर्व बैंक की दर यही थी। उदाहरण के तौर पर घरेलू विद्युत उपभोक्ता जिन्होंने 1 किलो वाट पर रू0 350 सिक्योरिटी जमा की है, उन्हें लगभग 27 रूपये 12 पैसे का ब्याज मिलेगा। उसी प्रकार वाणिज्यिक विद्युत उपभोक्ताओं जिनसे 1 किलो वाट पर रू0 1000 प्रति किलोवाट सिक्योरिटी जमा करायी गयी है, उन्हें 77 रूपये 50 पैसा का ब्याज मिलेगा। इसी प्रकार निजी नलकूप जिनसे प्रति हार्सपावर 300 रू0 सिक्योरिटी जमा करायी गयी है, उन्हें 23 रूपये 25 पैसे का ब्याज मिलेगा। इसी प्रकार जिन उपभोक्ताओं द्वारा नयी दरों के हिसाब से सिक्योरिटी राशि जो बाद में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिये थोड़ा कम की गयी थी, उसके अनुसार उन्हें ब्याज मिलेगा। चूंकि आयोग द्वारा आदेश में तुरन्त सिक्योरिटी पर ब्याज देने के आदेश दिये गये हैं, इसलिए हर हाल में जुलाई व अगस्त के महीने में बिजली कम्पनियों को उपभोक्ताओं के बिलों में ब्याज समायोजित करना होगा। विद्युत वितरण कम्पनियों द्वारा दाखिल एआरआर पर नजर डालें तो प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा जो कुल सिक्योरिटी बिजली कम्पनियों के पास जमा की गयी है वह लगभग वर्ष 2017-18 में लगभग 271 करोड  है।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि जिन विद्युत उपभोक्ताओं को वर्ष 2015-16 में भी ब्याज नहीं दिया गया है उस दौरान रिजर्व बैंक की दर 8.50 थी, ऐसे में उसके अनुसार विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ देना होगा।
    संलग्नक-आयोग द्वारा जारी आदेश की प्रति।

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    June 10, 2026
    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    June 10, 2026
    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    June 10, 2026
    Disney magic returns to Singapore’s ‘Gardens by the Bay

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading