छठे चक्र में समीर मुखर्जी से बराबरी पर छूटा मुकाबला; टाई-ब्रेक के आधार पर समीर, गौरांश, आरव और रेयांश शीर्ष पांच में
लखनऊ। स्थानीय कर्नल एस. एन. मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल में आयोजित लखनऊ डिस्ट्रिक्ट चैस चैंपियनशिप का खिताब अनुज यादव ने अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के छठे और अंतिम चक्र में उन्होंने समीर मुखर्जी के साथ बाजी ड्रॉ खेली और कुल 5.5 अंक जुटाकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
समीर मुखर्जी, गौरांश जायसवाल, आरव गर्ग और रेयांश कश्यप ने 5-5 अंक बनाए। टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर इन्हें क्रमशः दूसरे से पांचवें स्थान पर जगह मिली।
समापन समारोह में लखनऊ चैस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार शाही ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को आगामी सीनियर स्टेट चैस चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।







