नई दिल्ली, 23 मार्च। पिछले दिनों टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी पर विवाहोत्तर संबंधों को लेकर सुर्खियों में आ चुकी हसीन जहां अब ममता के दरबार में जाने वाली है। हसीन जहां 23 मार्च को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगी। इसकी जानकारी हसीन के वकील जाकिर हुसैन ने दी है।
जाकिर हुसैन ने बताया कि सोमवार को शमी से विवादों में घिरी हसीन जहां ने सीएम के आवास पर जाकर उनसे मिलने की अर्जी लगाई थी,जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से फोन करके बताया गया था कि फिलहाल ममता बनर्जी जिलों के दौरे पर हैं और वहां से कोलकाता लौटते ही हसीन जहां से मिलेंगी।
इस बीच बुधवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से हसीन को फोन किया गया और कहा गया है कि 23 मार्च को हसीन जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुलाकात करेंगी। हालांकि यह मुलाकात सीएम के आवास पर होगी या राज्य सचिवालय नवान्न अथवा विधानसभा में अभी तक तय नहीं है। जाकिर ने बताया कि सीएम कार्यालय की ओर से बताया गया है कि उस दिन 4 घंटे पहले फोन करके जगह के बारे में बता दिया जाएगा।







