- पूरे प्रदेश भर से 1 अप्रैल को मा कांशीराम स्मृति उपवन में आरक्षण समर्थक कार्मिक लेंगे भाग।
- संघर्ष समिति ने कहा पदोन्नति में आरक्षण बिल पास कराने की केन्द्र सरकार की कोई मंशा नहीं, जिससे आरक्षण समर्थकों में गुस्सा
लखनऊ, 30 मार्च। मा. सांसद सावित्री बाई फुले जी के नेतृत्व में ‘‘संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ हुंकार महारैली‘‘ जो 1 अप्रैल, 2018 को मा. कांशीराम स्मृति उपवन में नमो बुद्धाय जन सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित हो रही है, जिसमें पदोन्नति में आरक्षण संवैधानिक 117वां बिल पास कराने को लेकर केन्द्र सरकार पर हल्ला बोल होगा। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र की प्रान्तीय कार्यसमिति ने इस हुंकार महारैली को अपना पूरा समर्थन देते हुए प्रदेश के सभी जिला संयोजकों को भारी से भारी संख्या में लखनऊ पहुंचकर हुंकार महारैली को सफल बनाने की अपील की है। रैली की तैयार को लेकर आज एक बैठक हुई जिसमें रैली को सफल बनाने के लिये सभी की जिम्मेदारियां तय की गयीं।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र के संयोजको अवधेेेश कुमार वर्मा, डा. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, बनी सिंह, अशोक सोनकर, प्रेम चन्द्र, दिग्विजय सिंह, पीपी सिंह, अजय चौधरी, जय प्रकाश, चमन लाल भारती, अजय कनौजिया, आनन्द कनौजिया, श्री निवास राव, प्रभु शंकर ने कहा कि 1 अप्रैल, 2018 को पूरे प्रदेश भर से आरक्षण समर्थक लखनऊ पहुंचकर केन्द्र सरकार के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार करते हुए पदोन्नति बिल पास कराने के लिये हुंकार भरेंगे।
जिस प्रकार से भाजपा की सांसद द्वारा संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ पर बेबाकी से केन्द्र सरकार की पोल खोलते हुए बड़ा खुलासा किया है, उससे पूरी तरह सिद्ध हो गया है कि केन्द्र की मोदी सरकार पदोन्नति नहीं पास कराना चाहती है और यदि केन्द्र सरकार को मौका मिला तो वह संविधान में भी बदलाव करने से नहीं चूकेगी, जिससे पूरे प्रदेश के 8 लाख आरक्षण समर्थकों में भारी गुस्सा हैं







