Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    मायावती की विरासत पर सावित्री की नजर

    By April 2, 2018 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 584
    डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
    भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले नए तेवर में दिखाई दी। लखनऊ रैली में उनके मंच का रूप, रंग और स्वर अपने में बहुत कुछ कहने वाला था। इसमें वह प्रतीक भी शामिल थे, जिनपर मायावती अपना एकाधिकार समझती है। यहां तक कि कांशीराम के परिजनों को भी उनसे अंत तक दूर रखा गया था।
    भाषण में भी वही आक्रामकता। यह दिखाने की कोशिश की गई जैसे न जाने कौन सा तूफान आने को है। इसे केवल  सावित्रीबाई ही रोक  सकती है। रैली का नामकरण भी उतना ही आक्रामक था। बैनर था- ‘संविधान और आरक्षण बचाओ महारैली’। यही तेवर मायावती शुरुआती दौर में अपनाती थी। सावित्री भी इसी का उद्घोष कर रही थी।
    जबकि संविधान इतना कमजोर नहीं कि उसे कोई खत्म कर देगा, और सावित्री ही उसे बचा लेंगी। वस्तुतः यह शब्दावली संविधान निर्माता के प्रति असम्मान को दर्शाता है। संविधान बचाओ का निहितार्थ यह है कि डॉ आंबेडकर ने कमजोर संविधान बनाया है। इसी लिए सावित्री जैसी नेता को उसे बचाने की हुंकार भरनी पड़ रही है। यही बात आरक्षण पर लागू है। कोई भी सरकार इसे समाप्त करने का साहस नहीं कर सकती। इस समय देश के प्रधानमंत्री पिछड़ा वर्ग के है।
    भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। उसे यह हैसियत किसी एक वर्ग के कारण नहीं मिली। इसमें दलित, पिछड़ा, सहित सभी वर्गों का योगदान है। वही बसपा जैसे दलों का अस्तित्व दांव पर लगा है। संविधान और आरक्षण पर झूठे खतरे बताए गए।
    लेकिन अति दलित और अति पिछड़ा वर्ग की आरक्षण में उपेक्षा की कोई चर्चा नही हुई। इसकी बात होते ही कहा जाता है कि आरक्षण खत्म किया जा रहा है। संविधान और आरक्षण बचाने को जान देने की बात कही गई। कहा गया कि सांसद रहें चाहे न रहे, संविधान और आरक्षण बचाएंगे।
    ये ऐसी बात है जैसे कोई आसमान के गिरने का भय दिखाए, फिर यह कहे कि हम ही तुम सबको बचा सकते है। कुछ लोग गलत हो सकते है। लेकिन संविधान के खत्म होने की बात करना बेमानी है। दुनिया मे इतने अच्छे ढंग से कोई संविधान नहीं चल रहा है।
    इस आधार पर कहा जा सकता है कि उनकी नजर बसपा प्रमुख मायावती की विरासत पर है। यह सोचना गलत है कि वह बसपा में शामिल होंगी। बसपा में शामिल होने की इच्छा रखने का स्वर इतना तेज नहीं हो सकता। क्योंकि इतना बोलने वालों को बसपा में जगह मिलना मुश्किल होता है। दलितों के मुद्दे उठाने में भी वहां एकाधिकार होता है। वह बसपा में शामिल हो भी गई, तो उन्हें मौन ही रहना होगा। ऐसे में यही लगता है कि सावित्री ने सुनियोजित ढंग से बसपा के प्रतीकों को सुशोभित किया है। उनके मंच पर कांशीराम के चित्र से यह स्पष्ट है। सावित्री कितना सफल होंगी, इस बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता। लेकिन अनेक दलित नेता मायावती की लगातार कमजोर होती स्थिति का फायदा उठाना चाहते है। उन्हें लगता है कि सपा से समझौता करना दलित समुदाय के साथ ठीक नही है। पच्चीस वर्षों में उन्होंने जो मंजर देखा है, उसे भूलना आसान नहीं है। यह सही है कि सावित्री बाई का कदम स्थानीय कारणों से भी प्रभावित है। संभव है कि इसे उन्होंने बड़े रूप में उजागर करने का प्रयास किया है।
    वह सावित्री बाई फुले अपने राजनीतिक जीवन मे इतनी मुखर पहले कभी नहीं हुई थी। यह चमत्कार अप्रत्याशित है। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें नरेंद्र  मोदी के करिश्में का भरपूर लाभ मिला था। वह कम उम्र में निर्वाचित होकर लोकसभा पहुंच गई थी। लेकिन इस दायित्व में उनकी चर्चा कभी सुनाई नहीं दी।
    लेकिन आमचुनाव से कुछ महीने पहले उनके तेवर में गजब की तेजी आ गई है। दलितों के प्रति उनकी पीड़ा उमड़ पड़ी है।
    सावित्री बाई फुले जनसेवा के अपने किसी विचार या कार्यो को लेकर चर्चित होतीं, तो कोई बात नहीं थी। यह माना जाता कि उन्होंने दलितों के लिए बहुत संघर्ष किया है। लेकिन आजिज आकर उन्हें यह मार्ग चुनना पड़ा। लेकिन यह सब अप्रत्याशित है, इस लिए कयास भी लग रहे है।
    सावित्री के इस रूप पर अटकलें लगना स्वभाविक है। इसके कारण भी तलाशे जा रहे है। बताया जा रहा है कि उनके  इस कदम का तात्कालिक और दीर्घकालिक कारण है। पहली बात तो यह कि उन्हें अपने पुनः निर्वाचंन कि चिंता सताने लगी है। बताया जाता है कि बतौर सांसद उनका रिकॉर्ड संतोषजनक नहीं रहा है। इसके अलावा अपने निर्वाचंन क्षेत्र में भी लोग उनसे खुश नहीं है। भाजपा हाईकमान को इन बातों की जानकारी है। सावित्री को इसका अंदेशा है कि दुबारा टिकट मिल भी गई तो, स्थानीय लोगों की नाराजगी दूर करना आसान नहीं होगा। वह नरेंद्र मोदी के नाम से पिछली बार जीती थी। इस बार भी वह इसकी उम्मीद कर सकती है, लेकिन इसके लिए टिकट मिलना जरूरी है। ऐसे में सावित्री दबाब की राजनीति कर रही है। लेकिन सावित्री की महत्वकांक्षा यही तक सीमित नहीं लगती। इसी बहाने वह मायावती को भी चुनौती देना चाहती है।
    .लेखक वरिष्ठ पत्रकार है

    Keep Reading

    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading