पत्नी पति को संडे घर न पाकर तलाश करती हुई पार्क पहुंच गई और पति को गर्लफ्रेंड के साथ देखकर उसका पारा सातवें आसमान पर जा पंहुचा इसके बाद उसने बेटे और देवर समेत मिलकर पति की धुनाई शुरू कर दी। पति गर्लफ्रेंड के साथ लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में संडे सिलिब्रिट कर रहा था। इस दौरान मौका देख गर्लफ्रेंड भागने लगी तो उसे भी दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां समझौता करा दिया। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से कानपुर निवासी युवक नोएडा में सेंट्रल डिपार्टमेंट में तैनात है।
पत्नी ने बताया कि पति हर शनिवार रात कानपुर आ जाया करते थे। लेकिन कई माह से वह नहीं आ रहे थे। इस शनिवार रात भी घर न आने पर उनके साथियों से उनके बारे में जानकारी हासिल कर लखनऊ पति की तलाश में आ गई और रविवार को जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंच गई। जहां पति को दूसरी औरत संग देखकर पत्नी आगबबूला हो गई और कहासुनी के बाद पति की पिटाई कर दी।






