Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सलमान खान को पांच साल की सजा, जेल में खतरा बन सकते हैं गैंगस्टर

    ShagunBy ShagunApril 5, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 590

    जेल में सलमान के लिए खतरा बन सकते हैं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कई गुर्गे

    खुले आम दी थी सलमान को जान से मरने की धमकी

    जोधपुर, 05 अप्रैल। 20 साल पुराने बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले में गुरुवार को सलमान खान को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उनपर दस हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। अब उन्हें जेल भेजा जाएगा। जहां उनके लिए खतरा हो सकता है। दरअसल,जेल में पहले से ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कई गुर्गे बंद हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई वहीं शातिर बदमाश है,जिसने बीती 4 जनवरी को कोर्ट परिसर में ही सलमान खान को जान से मारने की धमकी देकर सनसनी मचा दी थी।

    उसने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वो छात्र नेता है। पुलिस का काम तो आरोप लगाना है, लेकिन वो जो करेगा खुलकर करेगा। इस गैंगस्टर ने कहा था कि वह जब सलमान खान को जोधपुर में मारेगा,तब लोगों को उसकी धमकी की असलियत का पता चलेगा। हालांकि, सलमान खान इस धमकी की परवाह न करते हुए बुधवार शाम को ही जोधपुर पहुंच गए थे। गुरुवार को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की कोर्ट ने सलमान को दोषी मानते हुए 5 साल की सजा सुनाई है।

    दरअसल, मामला 4 जनवरी का है,जब सलमान खान काला हिरण शिकार मामले की सुनवाई के लिए जोधपुर सीजेएम कोर्ट आए थे। उस दिन उनके मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। उसी दिन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच में जोधपुर की कोर्ट में पेश किया गया था। शातिर बिश्नोई के खिलाफ हत्या,अवैध वसूली,रंगदारी और फायरिंग के कई मामले कई राज्यों में चल रहे हैं। कुछ दिनों पहले उसने एक व्यापारी वासुदेव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जोधपुर पुलिस फरीदकोट से लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर जोधपुर लाई थी।

    एक मामले उसकी पेशी होनी थी। उसके गैंग के कई सदस्य पहले से ही जोधपुर की जेल में बंद हैं। जो सलमान के लिए परेशानी की सबक हो सकता है। जब वह कोर्ट में परिसर में मौजूद था,तो मीडिया वालों के सामने उसने कहा था कि वह छात्र नेता है। पुलिस का काम तो आरोप लगाना है,लेकिन वो जो करेगा खुलकर करेगा। सलमान खान को जब वह जोधपुर में मारेगा,तब इन्हें पता चलेगा। उसके इस बयान ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थी। शायद वो सलमान के नाम पर खुद को लाइम लाइट में लाना चाहता था। लेकिन धमकी गंभीर थी,जिसे हल्के में नहीं लिया गया।

    दरअसल,साल 1998 में जब सलमान खान पर जोधपुर में काले हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा था। उसी के चलते बिश्नोई समाज उनसे खफा हो गया था। उनकी नाराजगी अबतक बरकरार लगती है। उसी के चलते गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उसकी धमकी के चलते सलमान खान को टेंशन हो या न हो। लेकिन जोधपुर पुलिस के लिए उनकी सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनी है। सलमान की पेशी के मद्देनजर कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। एसपी स्तर के कई अधिकारी उनकी सुरक्षा में तैनात हैं। कोर्ट को भी छावनी में तब्दील कर दिया गया। आने जाने वालों पर भी पुलिस और खुफिया पुलिस की कड़ी नजर रही।

    Shagun

    Keep Reading

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    Dispute over platform ticket expiry at the station: Train delayed, passenger fined!

    स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायरी का विवाद : ट्रेन लेट, जुर्माना यात्री पर!

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    Esha Deol will be seen in the horror-comedy genre in the new film 'Ghoonghat'.

    ईशा देओल नई फिल्म ‘घूंघट’ में हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएंगी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading