Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बॉलीवुड

    प्रीति जिंटा के लिए ताक पर रखे नियम-कानून, बिना जांच सलमान से की मुलाकात

    ShagunBy ShagunApril 8, 2018 बॉलीवुड No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    imaging:shagunnewsindia.com
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 633

    जयपुर, 08 अप्रैल। काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद फिल्म अभिनेता सलमान खान से मिलने फिल्मी दुनिया से जु़ड़े लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अभिनेत्री प्रीति जिंटा दोपहर जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरकर सीधे सेंट्रल जेल पहुंचीं। उन्हें बिना जांच पड़ताल के जेल के अंदर जाने दिया गया।

    सलमान की बहन अलवीरा और अर्पिता भी जेल में सलमान से मिलने पहुंचीं। उन्होंने अपने भाई को अदालती कार्यवाही की जानकारी दी। नियम के अनुसार, जेल में बंद किसी भी कैदी से दिन में एक या फिर दो लोग ही जेल प्रशासन की अनुमति और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मिल सकते हैं। लेकिन जेल प्रशासन ने न तो प्रीति जिंटा की तलाशी ली और न ही रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर कराए। प्रीति जिंटा को कोई न देख पाए, इसलिए उनकी कार के शीशों पर अखबार लगा दिया गया था। उनकी कार सीधे जेल के मुख्य द्वार तक पहुंची और वह बिना किसी जांच के अंदर चली गईं। बताया जाता है कि प्रीति के साथ पुलिस और जेल प्रशासन के दो अधिकारी भी थे।

    दूसरी ओर, कोर्ट में सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई शनिवार तक के लिए टल जाने के बाद उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता जेल पहुंचीं। जेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक दोनों बहनों से मिलने के लिए सलमान खान को जेलर के कमरे में लाया गया। दोनों बहनों ने शुक्रवार को कोर्ट की कार्यवाही के बारे में उनको बताया और फिर आगामी रणनीति को लेकर उनसे चर्चा की। शुक्रवार सुबह सलमान खान के बॉडीगॉर्ड शेरा और दो अन्य लोग भी जेल पहुंचे थे। फिल्म निर्माता साजिद नाडियावाला के भी जोधपुर पहुंचने की बात कही जा रही है। नियमों को दरकिनार कर इतने लोगों की सलमान खान से मुलाकात कराने को लेकर जेल डीआईजी विक्रम सिंह से जब सवाल किया गया तो वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए।

    देशभर से सलमान के प्रशंसक जोधपुर पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को बिहार, पंजाब और हरियाणा से दो दर्जन से अधिक प्रशंसक जोधपुर पहुंचे। बिहार के पटना से आए रहमान, साजिद और यूनुस ने बताया कि वह सलमान के प्रशंसक हैं। उनकी हर फिल्म देखते हैं। वह सलमान को सजा मिलने की सूचना मिलते ही जोधपुर के लिए रवाना हो गए थे। यहां प्रयास कर रहे हैं कि सलमान की एक झलक देखने को मिल जाए। इसी तरह हरियाणा के पानीपत निवासी हरमिंदर अपने दो दोस्तों के साथ गुरवार रात ही जोधपुर पहुंच गए थे। उनका कहना है कि जब तक सलमान को जमानत नहीं मिल जाती वह जोधपुर में ही रहेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    TPS Music Ushers in a New Wave of Romance; A String of Tiwari Sarkar's Songs Set for Release

    TPS Music पर रोमांस गीतों की होगी लगातार बारिश

    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading