Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    अब डॉ. सागर को सुनने के लिए भीड़ उमड़ती है

    By July 4, 2017 Short Inspirational No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 682

    सागर के जन्मदिन पर विशेष

    बलिया-उप्र के एक छोटे से गाँव ककरी में एक दलित परिवार में जन्मा एक बच्चा गरीबी से संघर्ष करता हुआ पढ़ाई-लिखाई करता है और बी.एच.यू.-वाराणसी जा पहुँचता है। उच्च शिक्षा के प्रति उसकी गहरी ललक उसे देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली तक ले जाती है। वहां से सफलतापूर्वक एम.फिल., पी-एच.डी. करने के बाद वह डॉ. सागर कहलाने लगता है। लेकिन अपनी मंजिल के लिए उसकी यात्रा अभी शेष रहती है, जो फिल्म नगरी मुम्बई की विशाल दुनिया में गीतकार के रूप में जगह बनाने के साथ ही अपना आकार पाती है। अविनाश दास की हाल की चर्चित फिल्म ”अनारकली आरा” में डॉ सागर द्वारा लिखित गीत- ”मोरा पिया मतलब का यार” आज भी अपनी ख़ास लोक भंगिमा के चलते लोगों की जुबां पर है। इसके पूर्व ”लाली की शादी में लड्डू दिवाना”, ”मैं और चार्ल्स”, ”लव यू सोनियो” जैसी कई हिंदी फिल्मों समेत अनेक भोजपुरी फिल्मों के लिए सागर के लिखे गाने काफी सराहे गए। सबसे ख़ास बात यह रही कि आरंभ से सागर के गाने उदित नारायण, कुमार शानू, साधना सरगम से लेकर राहत फ़तेह अली खान जैसे नामे-गिरामी गायकों ने गाए। सुधीर मिश्रा की फिल्म के लिए भी उन्हें गाने लिखने का अवसर मिला है। एक गाने से प्रभावित होकर फिल्म एक्टर इरफ़ान ने सागर को मिलने के लिए बुलाया।

    सागर बड़ी तन्मयता, मेहनत और ज़ज्बे के साथ अपने काम में जुटे हुए हैं। अपने घर में ये अकेला कमाने वाले हैं और सबका खर्च चलाते हैं। भतीजे-भतीजियों को पढ़ाते हैं। सागर का सपना था कि उनके गाँव वाला घर उनके गीतों के पैसे से बने, हाल ही में उनका वह सपना भी पूरा हुआ।

    सागर जेएनयू में मेरा जूनियर रहा, लेकिन उससे ज्यादा प्यारा-दुलारा छोटा भाई । तब भी और आज भी। हम एक ही हॉस्टल (कावेरी) में रहे| उस समय जेएनयू के घनघोर अंग्रेज़ीदां माहौल में सागर के भोजपुरी गीत और खुद सागर बेहद लोकप्रिय थे| किसी भी हॉस्टल का कोई ”हॉस्टल नाईट” ऐसा नहीं होता, जिसमें सागर को भोजपुरी गीत सुनाने के लिए न बुलाया जाता हो। उसे सुनने के लिए भीड़ उमड़ती। सागर तब भी उतना ही सहज व मिलनसार था और आज भी| मेरे जैसों के लिए सागर की महता इसलिए भी थोड़ी ज्यादा है कि वह जिस वंचित समुदाय से आता है, उसको लेकर सजग एवं चेतनाशील है। उसके आदर्श व प्रेरणास्त्रोत बाबासाहेब डॉ अम्बेडकर हैं, जो उसे निराशा में भी हिम्मत और ताकत देते हैं।

    सुनील कुमार की वॉल से

    Keep Reading

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    An Exemplar of Tolerance: The Unique Encounter Between Saint Dadu and the Daroga

    सहनशीलता की मिसाल: संत और दरोगा की अनोखी मुलाकात

    A Flight of Courage

    हौसले की उड़ान

    Why did the Tuesday of the month of Jeth become a big Tuesday in Awadh?

    जेठ माह का मंगल अवध में क्यों बना बड़ा मंगल!

    Uncontrolled flow of speech destroys relationships - Ashutosh Rana

    वाणी का अनियंत्रित प्रवाह संबंधों को मिटा देता है – आशुतोष राना

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    June 8, 2026
    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    June 8, 2026
    7 ballistic missiles fired; US attacked radar sites.

    ईरान- अमेरिका तनाव चरम पर: 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, US ने रडार साइट्स पर हमला किया

    June 8, 2026
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading