लखनऊ, 12 अप्रैल। उप्र पावर आफिसर्स एसोसिएशन की प्रान्तीय कार्यसमिति की एक आवश्यक बैठक में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, लेसा के दोनों जोन व पश्चिमांचल मेरठ, नोएडा व कानपुर जोन के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सचिवों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।
जिसमे श्री महेन्द्र सिंह को अधिशासी अभियन्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, श्री आदर्श कौशल, अधिशासी अभियन्ता, क्षेत्रीय सचिव मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, श्री अजय कुमार अधिशासी अभियन्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष, लेसा ट्रांसगोमती, श्री अनिल कुमार अधिशासी अभियन्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष, लेसा सिसगोमती, श्री पीपी सिंह सहायक अभियन्ता, क्षेत्रीय सचिव लेसा सिसगोमती, श्री आनन्द कनौजिया सहायक अभियन्ता, क्षेत्रीय सचिव लेसा ट्रांसगोमती, श्री एसपी सिंह अधिशासी अभियन्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम श्री मनोज कुमार अधिशासी अभियन्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष, नोएडा जोन पश्चिमांचल, श्री महेश चन्द अधिशासी अभियन्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष, मेरठ जोन पश्चिमांचल, श्री प्रमेन्द्र मोहन प्रभाकर अधिशासी अभियन्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर जोन दक्षिणांचल, सुश्री बीना दयाल, अधिशासी अभियन्ता, सिविल इकाई अध्यक्ष, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम चुनी गयीं।
उप्र पावर आफीसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष केबी राम, कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, अति. महासचिव अनिल कुमार, सचिव आरपी केन की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष व कार्यवाहक अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने सहित पदोन्नतियों में आरक्षण की व्यवस्था बहाल कराने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दिलाया और बात का भी आहवान किया सभी लोग एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिये हमेशा सजग रहें और सरकार व पावर कार्पोरेशन की नीतियों को आगे बढ़ायें।







